सलमान खान की आवाज में रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’, चित्रांगदा सिंह के साथ दिखी शानदार केमिस्ट्री

दोनों की जोड़ी पहली बार इस अंदाज में दर्शकों के सामने

सलमान खान की आवाज में रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’, चित्रांगदा सिंह के साथ दिखी शानदार केमिस्ट्री
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज हो गया है। खास बात यह है कि इस गाने को सलमान खान ने अपनी आवाज दी है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज हो गया है। खास बात यह है कि इस गाने को सलमान खान ने अपनी आवाज दी है। गाने में उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नजर आ रही हैं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री और आकर्षक अंदाज गाने का मुख्य आकर्षण है। गाने में चित्रांगदा सिंह अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं, वहीं सलमान खान का खास अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस इसे और दिलचस्प बना रहा है। दोनों की जोड़ी पहली बार इस अंदाज में दर्शकों के सामने आई है।

'तेरी सेक्सी ब्यूटी’ को साजिद खान ने संगीत देने के साथ इसके बोल भी लिखे हैं, जबकि सीजर गोंजाल्विस ने इसकी कोरियोग्राफी की है। सलमान की आवाज, आकर्षक संगीत और शानदार प्रस्तुति से सजा यह गाना फिल्म के मनोरंजन पक्ष को नया रंग देता है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म सैनिकों की कहानी पर आधारित है। फिल्म का फस्र्ट लुक और टीजर जारी होने के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। 'तेरी सेक्सी ब्यूटी’ सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है।

 

Read More जन्मदिन पर करवा चौथ की तैयारी में जुटीं कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट के साथ साझा कीं तस्वीरें

Read More गुरु रंधावा के नए गाने ‘सो व्हाट’ में दिखा पंजाबी स्वैग, अंजिनी धवन के साथ जमी जोड़ी

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका के चुनाव से भारत की सियासत तक गूंजा संदेश, वेणुगोपाल ने किसे दी चुनौती? अमेरिका के चुनाव से भारत की सियासत तक गूंजा संदेश, वेणुगोपाल ने किसे दी चुनौती?
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों को कांग्रेस ने बदलाव का संकेत बताया है। महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बड़े...
रैखिक अवसंरचना परियोजनाओं की बाधाएं दूर करने के लिए बनेगा साझा ट्रैकर, मुख्य सचिव ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
1 दिसंबर से बिना पीयूसीसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली-एनसीआर के पेट्रोल पंपों पर लगेंगे एएनपीआर कैमरे
ओम प्रकाश राजभर ने दी अखिलेश यादव को चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले-नेता क्या जो चुनाव से भागे, आइये हो जाए दो-दो हाथ
एनसीआर के पांच जिलों में ग्रीन पटाखों पर भी समय की पाबंदी, निर्माण गतिविधियों पर रोक 
कथक की महफिल में गूंजेगा शिंजिनी, दो दिन बिखरेगी नृत्य की छटा
दिसंबर में भजनलाल सरकार के तीन साल पूरे, प्रदेशव्यापी आयोजनों की तैयारी शुरू