59 साल के हुए सूरज बडज़ात्या, फिल्म 'मैनें प्यार किया' से की थी करियर की शुरुआत

22 फरवरी 1965 को मुंबई में हुआ था जन्म

59 साल के हुए सूरज बडज़ात्या, फिल्म 'मैनें प्यार किया' से की थी करियर की शुरुआत
सूरज एक बार फिर सलमान खान को लेकर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार सूरज बडजात्या आज 59 साल के हो गये। 22 फरवरी 1965 को मुंबई में जन्में सूरज बड़जात्या ने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक साल 1989 में प्रदर्शित फिल्म 'मैनें प्यार किया' से की थी। प्रेम कथा पर बनी इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। साल 1994 में सूरज बडजात्या ने अपने प्रिय अभिनेता सलमान खान को लेकर'हम आपके हैं कौन बनाई। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट माधुरी दीक्षित थी। पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सलमान और माधुरी की जोड़ी काफी पसंद की गई। फिल्म ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए और ऑल टाइम ग्रेटेस्ट हिट्स में शुमार हो गई। वर्ष 1999 में सूरज बडजात्या ने अपनी महात्वकांक्षी फिल्म 'हम साथ साथ हैं' का निर्देशन किया। इस फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, तब्बू, सोनाली बेन्द्रे और करिश्मा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी यह मल्टीस्टारर फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई।

साल 2003 में सूरज बडजात्या ने मैं प्रेम की दीवानी हूं का निर्देशन किया। यह फिल्म उनके दादा ताराचंद बडजात्या के बैनर राजश्री प्रोडक्शन के तले बनी चितचोर की रिमेक थी। मैं प्रेम की दीवानी हूं, में ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी, लेकिन यह फिल्म टिकट खिड़की पर बेअसर साबित हुई।

साल 2006 में प्रदर्शित फिल्म विवाह सूरज बडजात्या के करियर की एक और हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। इस फिल्म के बाद सूरज बडजात्या ने फिल्म निर्देशन करना बंद कर दिया। साल 2007 में सूरज बडजात्या ने सोनू सूद और इशा कोपीकर को लेकर एक विवाह ऐसा भी बनाई। यह फिल्म भी राजश्री बैनर तले बनी फिल्म तपस्या की रिमेक थी।हालांकि एक विवाह ऐसा भी को तपस्या जैसी कामयाबी हासिल नहीं हो सकी। सूरज बडजात्या ने करीब आठ साल के बाद एक बार फिर से फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। 

सूरज ने सलमान खान को लेकर साल 2015 में प्रदर्शित फिल्म प्रेम रतन धन पायो बनाई। फिल्म में सलमान खान और सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की है। साल 2022 में सूरज बडज़ात्या ने अमिताभ बच्चन, डैनी, अनुपम खेर ,परिणीति चोपड़ा जैसे सितारों को लेकर फिल्म उंचाई बनायी। सूरज एक बार फिर सलमान खान को लेकर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

Read More जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं साझा, पिता संग भावुक पल और पति संग रोमांटिक अंदाज चर्चा में

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर