गोधरा रेलवे स्टेशन घटना पर आधारित फिल्म, 'द साबरमती रिपोर्ट' का टीजर रिलीज़, जानिए कब रिलीज़ होगी

गोधरा रेलवे स्टेशन घटना पर आधारित फिल्म, 'द साबरमती रिपोर्ट' का टीजर रिलीज़, जानिए कब रिलीज़ होगी
टीजर में विक्रांत मैसी का एक डायलॉग है जिसमें वे कहते हैं, 'गोधरा का सच खाके बैठ गए, एक दिन देश का बच्चा बच्चा जवाब मांगेगा तुमसे'।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का टीजर रिलीज हो गया है। 27 फरवरी 2002 की सुबह, गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास एक भयानक घटना घटी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया और भारत के इतिहास को बदल दिया। साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई, जिससे 59 तीर्थयात्रियों और कारसेवकों की जान चली गई, जो अयोध्या से लौट रहे थे।

इस घटना पर फिल्म द साबरमती रिपोर्ट बनायी जा रही है। द साबरमती रिपोर्ट का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में विक्रांत मैसी का एक डायलॉग है जिसमें वे कहते हैं, 'गोधरा का सच खाके बैठ गए, एक दिन देश का बच्चा बच्चा जवाब मांगेगा तुमसे'। राशि खन्ना का एक डायलॉग है,'इस देश के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है, एक चिंगारी लगेगी और लाखों घर जलेंगे। टीजर के आखिर में विक्रांत मैसी का कोर्ट रुम में एक सीन है जिसमें वे कहते हैं,'हमारा देश विश्व की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी है जज साहब, आज का हिंदुस्तान जवाब देना भी जानता है और सवाल पूछना भी जानता है'।

टीजर को बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है, आज का हिंदुस्तान जवाब देना भी जानता है और सवाल पूछना भी, सत्य को परेशान किया जा सकता है लेकिन पराजित नहीं।

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत,'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। यह फिल्म धीरज सरना निर्देशित और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा निर्मित है, जिसे ज़ी स्टूडियोज द्वारा पूरी दुनिया में रिलीज किया जायेगा। यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी।

Read More ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिर्फ कन्नड़ फिल्म नहीं, भारतीय फिल्म है : यश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया