Film Ganapath का टीजर रिलीज, टाइगर श्रॉफ है मुख्य भूमिका में

टाइगर श्रॉफ फिल्म के बॉक्सर की भूमिका में नजर आ रहे

Film Ganapath का टीजर रिलीज, टाइगर श्रॉफ है मुख्य भूमिका में

पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म गणपथ में टाइगर श्राफ के साथ कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म गणपथ का टीजर रिलीज हो गया है।

पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म गणपथ में टाइगर श्राफ के साथ कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर की शुरुआत में दिखाया गया कि फिल्म की कहानी भविष्य के यानी 2070 एडी के आधार पर हुए बदलाव को दर्शाती है, जिसमें बुराई का खत्मा करने के लिए एक मसीहा जन्म लेता है। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के दमदार एक्शन सीक्वेंस की झलक टीजर वीडियो में देखने को मिल रही है। टाइगर श्रॉफ फिल्म के बॉक्सर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

गुड कंपनी के सहयोग से पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और विकास बहल द्वारा निर्देशित गणपथ का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने गया है। यह फिल्म 20 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ...
स्कूल छोड़ने की दर आधी : भजनलाल सरकार में शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, बजट से मिलेगा नई पीढ़ी को मजबूत आधार
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा