फिल्म छावा का गाना ‘जाने तू’ रिलीज, ए.आर. रहमान और लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह फिर आए साथ  

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका 

फिल्म छावा का गाना ‘जाने तू’ रिलीज, ए.आर. रहमान और लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह फिर आए साथ  

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘छावा’ का गाना जाने तू रिलीज हो गया है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘छावा’ का गाना जाने तू रिलीज हो गया है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। अक्षय खन्ना इस फिल्म में मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में हैं। इस फिल्म का गाना ‘जाने तू’ रिलीज हो गया है। दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान और लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘छावा’ के गाने ‘जाने तू’ के लिए फिर से साथ आए हैं। यह गाना छत्रपति संभाजी महाराज और महारानी येसुबाई के शाश्वत बंधन को दर्शाता है, जिन्हें क्रमश : विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने निभाया है। यह गाना ए.आर. रहमान ने कम्पोज किया है और इरशाद कामिल ने लिखा है।

अरिजीत सिंह ने कहा, ‘जाने तू’ खास और खूबसूरत है। धुन बिल्कुल दिल को छू जाती है। मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं कि रहमान सर ने मुझे यह अवसर दिया, मैं आभारी हूं। मुझे लगता है कि उनका संगीत समय से परे है और मैं उनके संगीत का अनुभव करने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं। इस गीत को गाते हुए मैंने खुद को भावुक महसूस किया। निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने कहा, ए.आर. रहमान और अरिजीत सिंह का सहयोग हमेशा चार्टबस्टर्स से कहीं बढ़कर रहा है। वे श्रोताओं के लिए भावनात्मक टचस्टोन हैं, ‘जाने तू’ उन क्लासिक गानों में से एक होने का वादा करता है।

गीतकार इरशाद कामिल ने कहा ‘जाने तू’ के साथ, हम एक ऐसी भावना को पकडऩा चाहते थे, जो समय से परे हो। एक ऐसा प्यार जो इतना शुद्ध, इतना सहज हो कि वह अमर लगे। ए.आर. रहमान के साथ सहयोग करना हमेशा खास होता है, क्योंकि वह अपने संगीत के साथ भावनात्मक गहराई बुनते हैं, जो गीतों को सिर्फ शब्दों से बढ़कर बना देता है। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘छावा’ के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

 

Read More मनीष पॉल ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित किया अपना अवार्ड, कहा- मैं उन्हें हर दिन याद करता हूँ और करता रहूंगा

Read More 75 वर्ष के हुए रजनीकांत : बस कंडक्टर का किया काम, फिल्म ‘अपूर्वा रागांगल’ से रखा सिनेमा की दुनिया में कदम, जानें कौन सी फिल्म ने बनाया सुपरस्टार 

Read More 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’ : फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फैंस से मिल रहा जबरदस्त प्यार 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प