स्टार गोल्ड पर होगा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर, फिल्म के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और डिलीटेड सीन्स भी होंगे शामिल
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन की भूमिका
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर स्टार गोल्ड पर 11 अक्टूबर, शनिवार को रात आठ बजे होगा।
मुंबई। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर स्टार गोल्ड पर 11 अक्टूबर, शनिवार को रात आठ बजे होगा। स्टार गोल्ड इस त्योहारी सीजन अपने दर्शकों के लिए ‘हाउसफुल 5’ लेकर आ रहा है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और तरुण मंसुखानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म हंसी और गलतफहमियों से भरी एक क्रूज-आधारित थ्रिलर है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन जैसे बड़े कलाकार हैं।
प्रीमियर में फिल्म के साथ-साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और पहली बार दिखाए जाने वाले डिलीटेड सीन्स भी शामिल होंगे। अक्षय कुमार ने कहा- ‘हाउसफुल’ फिल्में हमेशा पूरे परिवार को एक साथ हंसाने का काम करती हैं और मैं उत्साहित हूँ कि यह फिल्म 11 अक्टूबर को प्रसारित हो रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Nov 2026 19:02:52
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...

Comment List