फिल्म ‘केसरी वीर’ का रोमांटिक गाना ‘पिघल के पनाहों में’ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच फिल्माया गया 

सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा की भूमिका 

फिल्म ‘केसरी वीर’ का रोमांटिक गाना ‘पिघल के पनाहों में’ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच फिल्माया गया 
फिल्म ‘केसरी वीर : लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का तीसरा गाना ‘पिघल के पनाहों में’ रिलीज हो गया है।

मुंबई। फिल्म ‘केसरी वीर : लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का तीसरा गाना ‘पिघल के पनाहों में’ रिलीज हो गया है। सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और डेब्यूटेंट आकांक्षा शर्मा स्टारर ‘केसरी वीर’ का तीसरा गाना ‘पिघल के पनाहों में’ रिलीज हो गया है। यह गाना सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच फिल्माया गया है। ‘पिघल के पनाहों में’ को शान और नीति मोहन ने गाया है। इस गाने को मॉन्टी शर्मा ने कंपोज किया है और इसके बोल मॉन्टी शर्मा एवं संचारी सेनगुप्ता ने लिखे हैं। गाना पैनोरमा म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज हुआ है।

प्रिंस धीमान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘केसरी वीर : लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’, कनु चौहान द्वारा चौहान स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित है। पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा वल्र्डवाइड रिलीज की जा रही यह फिल्म एक्शन, इमोशन और ड्रामा से भरपूर है और 23 मई को दुनियाभर में दर्शकों को रोमांचित करने आ रही है।

 

Read More फिल्म 'बेबी डू डाई डू्' का प्रमोशन इवेंट : हुमा कुरैशी का खुलासा- बेबी सिर्फ हत्यारी नहीं, अपनी शर्तों पर जीने वाली एक इंसान है

Read More ‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल की धमाकेदार एंट्री : निभाएंगे विक्रम मलिक का किरदार, जानें रिलीज डेट

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण