फिल्म ‘शौंकी सरदार’ का ट्रेलर रिलीज, पंजाब की जीवंत पृष्ठभूमि में बसी एक दमदार कहानी की झलक दर्शाता 

ट्रेलर को मोहाली में रिलीज किया गया

फिल्म ‘शौंकी सरदार’ का ट्रेलर रिलीज, पंजाब की जीवंत पृष्ठभूमि में बसी एक दमदार कहानी की झलक दर्शाता 

ग्लोबल म्यूजिक आइकन गुरु रंधावा और बिग बॉस फेम अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया की फिल्म ‘शौंकी सरदार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

मुंबई। ग्लोबल म्यूजिक आइकन गुरु रंधावा और बिग बॉस फेम अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया की फिल्म ‘शौंकी सरदार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉरियर बाय ब्लड, ब्रदर्स बाय हार्ट : शौंकी सरदार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को मोहाली में रिलीज किया गया। इस मौके पर गुरु रंधावा के साथ फिल्म के कलाकार बब्बू मान, सुनीता ढिल्लों, निमृत कौर अहलूवालिया, हशनीन चौहान और धीरज कुमार भी मौजूद थे। अभिनेता हरसिमरन और एली मंगट ने भी इस मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

ट्रेलर पंजाब की जीवंत पृष्ठभूमि में बसी एक दमदार कहानी की झलक दिखाता है। हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ-साथ फिल्म में भाईचारे और पारिवारिक रिश्तों की गहराई को बखूबी दर्शाया गया है। ट्रेलर को देखकर लगता है कि गुरु रंधावा इस बार अपने करियर की सबसे प्रभावशाली परफॉर्मेंस देने जा रहे हैं, जिसमें उनका किरदार कहानी की दिशा को तय करता है। दर्शक खास तौर पर गुरु रंधावा और निमृत कौर अहलूवालिया की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर काफी उत्साहित हैं और बेसब्री से फिल्म ‘शौंकी सरदार’ के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

धीरज केदारनाथ रत्तन द्वारा निर्देशित, शौंकी सरदार का निर्माण ईशान कपूर, शाह जंडियाली, धर्मिंदर बतौली और हरजोत सिंह ने किया है। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज और बॉस म्यूजिका रिकॉड्र्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले, 751 फिल्म्स के सहयोग से पेश की गई है । यह फिल्म 16 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज : सुपरहिट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की 14 साल बाद वापसी, फैंस एक्साइटेड

 

Read More देहरादून में शुरू हुई रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग : अक्षय ओबेरॉय ने सेट से साझा की झलकियां, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर होगी फिल्म 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना