‘क्रिमिनल जस्टिस : अ फैमिली मैटर’ का ट्रेलर रिलीज, कहानी ऐसे परिवार की, जो एक सनसनीखेज हत्या के घेरे में आ गया 

सीरीज 29 मई से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी

‘क्रिमिनल जस्टिस : अ फैमिली मैटर’ का ट्रेलर रिलीज, कहानी ऐसे परिवार की, जो एक सनसनीखेज हत्या के घेरे में आ गया 

एप्लॉज एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया निर्मित तथा रोहन सिप्पी निर्देशित सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस : अ फैमिली मैटर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

मुंबई। एप्लॉज एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया निर्मित तथा रोहन सिप्पी निर्देशित सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस : अ फैमिली मैटर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘क्रिमिनल जस्टिस : अ फैमिली मैटर’ में पंकज त्रिपाठी ,मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, आशा नेगी, खुशबू अत्रे, बरखा सिंह, आत्म प्रकाश मिश्रा, मीता वशिष्ठ और श्वेता बसु प्रसाद जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस बार कहानी एक प्रभावशाली परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सनसनीखेज हत्या के घेरे में आ गया है। जो केस शुरुआत में एक सीधी-सादी दलील जैसा लगता है, वह जल्दी ही कोर्टरूम में तीन अलग-अलग सचों के बीच की जंग में बदल जाता है। हर पक्ष के पास अपना सच है और हर एक पिछले से ज्यादा विश्वसनीय लगता है। हमेशा की तरह, माधव मिश्रा इस उलझन के बीच अपने खास अंदाज और नैतिक समझ के साथ सच की तलाश में जुटे हैं।

पंकज त्रिपाठी ने कहा- ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का यह सीजन सिर्फ कोर्टरूम में माधव मिश्रा की वापसी नहीं है, बल्कि यह दिमागों की टक्कर वाला एक गहन मुकाबला है। इस बार वह अपने सबसे घातक विरोधियों से जूझ रहा है और एक ऐसे केस की पैरवी कर रहा है, जिसमें कई परतें हैं। माधव मिश्रा की भूमिका निभाना और इस शो की शूटिंग करना हमेशा मेरे लिए सीखने वाला अनुभव रहा है। यह किरदार मुझे बहुत प्यारा है और अब तो ऐसा लगता है, मानो वह मेरा ही एक रूप बन चुका है। इस सीजन में कई प्रतिभाशाली कलाकार भी हमारे साथ जुड़े हैं, जिन्होंने कहानी को और भी दमदार बना दिया है। मुझे खुशी है कि मेरे प्रशंसक इस शो को जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे।

सुरवीन चावला ने कहा- अंजू, एक बहुत ही सशक्त किरदार है, जिसे एक जटिल, लेकिन शानदार कहानी का सहारा मिला है। यह सिर्फ एक कानूनी लड़ाई नहीं, बल्कि भावनाओं, सच और नैतिकता की लड़ाई है। ऐसा कोर्टरूम ड्रामा कम ही देखने को मिलता है और मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह खूब पसंद आएगा। हमारी टीम बेहतरीन थी, जिसने ‘क्रिमिनल जस्टिस : अ फैमिली मैटर’ की इस यात्रा को यादगार बना दिया। खासकर पंकज त्रिपाठी के साथ काम करना मेरे लिए बेहद खास रहा। अब मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ कि दर्शक कब इस कहानी से जुड़ते हैं। ‘क्रिमिनल जस्टिस : अ फैमिली मैटर’, 29 मई से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

 

Read More मिस राजस्थान 2026 का आखिरी मौका : जयपुर में 17 मई को होगा ग्रैंड ऑडिशन, सपनों को मिलेगी नई उड़ान

Read More कान्स में गूँजा ‘लालो’ का नाम : गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, क्षेत्रीय कहानियों को वैश्विक मंच पर मिली पहचान

Read More कोलकाता में होगा ‘आखिरी सवाल’ का मेगा प्रमोशन : संजय दत्त समेत पूरी टीम करेगी शिरकत, जानें रिलीज डेट

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत