टाइगर फ्रेंचाइज की फिल्में दिल के करीब : कैटरीना कैफ

टाइगर फ्रेंचाइज की फिल्में दिल के करीब : कैटरीना कैफ

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3, 12 नवंबर को रिलीज हुयी है। टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कहना है कि टाइगर फ्रेंचाइज की फिल्में उनके दिल के करीब है।

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3, 12 नवंबर को रिलीज हुयी है। टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है। टाइगर 3 से पहले इस फ्रेंचाइजी के दो पार्ट एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2017) रिलीज हो चुके हैं। कैटरीना कैफ ने कहा, मैं फिल्म टाइगर 3 के कलेक्शन से बेहद उत्साहित हूं। हर कलाकार को दर्शकों का मनोरंजन करना सबसे ज्यादा खुशी देता है। दर्शकों का प्यार ही इस फ्रेंचाइज को भी बनाते रहने की प्रेरणा देता है।

कैटरीना कैफ ने कहा, टाइगर फ्रेंचाइज की फिल्में मेरे दिल के करीब है और अब हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गई है। अभिनेत्रियों को अब दमदार अंदाज में पेश करने के मौके हैं। मैं यहां केवल एक्शन की ही बात नहीं कर रही हूं। टाइगर फ्रेंचाइज की पिछली दो फिल्मों में भी मैंने एक्शन किया था। लेकिन इस बार मेरे पात्र में गहराई है, एक समझदारी है, वह कहानी को आगे बढ़ा रही है। फिल्म की टीम ने महिला पात्र को इतने बड़े बजट की फिल्म में इस तरह दिखाकर एक आत्मविश्वास जगाया है। इस तरह का सिनेमा और बनना चाहिए, जहां महिलाओं को पूरे सम्मान के साथ सशक्त अंदाज में दिखाया जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत का केन्द्र-राज्य सरकार पर निशाना : क्या खाली ही है ईआरसीपी का मटका, जानकारी छिपानी थी तो मोदी से शिलान्यास कराकर भृम क्यों पैदा किया  अशोक गहलोत का केन्द्र-राज्य सरकार पर निशाना : क्या खाली ही है ईआरसीपी का मटका, जानकारी छिपानी थी तो मोदी से शिलान्यास कराकर भृम क्यों पैदा किया 
प्रदेश की जनता यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनका पैसा कैसे खर्च किया जा रहा है एवं उन्हें...
गांधी का सत्य-अहिंसा का रास्ता ही कांग्रेस का रास्ता : प्रियंका ने कहा - 100 साल पहले कांग्रेस के अध्यक्ष बने गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन को हर भारतीय का आंदोलन बना दिया था 
केके विश्नोई का कांग्रेस पर हमला : डोटासरा गजनी अंकल, 13 माह पूर्व अपनी सरकार की फिल्म भूल गए 
अरविंद केजरीवाल ने जारी किया वीडियो, कहा- भाजपा आई तो राक्षसों की तरह झुग्गीवालों को निगल जाएगी 
चित्तौड़गढ़ शिक्षक अश्लील वीडियो मामला : शिक्षा विभाग की कार्रवाई, विभाग की छवि धूमिल करने पर दोनों शिक्षक बर्खास्त 
कश्मीर : ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण वाहनों की रोकी आवाजाही, कई इलाकों में हो सकता है हिमपात 
सरकार कब तक सच्चाई छिपाएगी, जनता को जबाव देना पडेगा : डोटासरा