फिल्म तेरे इश्क में का ट्रेलर रिलीज : मुख्य भूमिका में धनुष और कृति, जानें कब होगी रिलीज

तमिल और तेलुगु में दुनिया में रिलीज होगी

फिल्म तेरे इश्क में का ट्रेलर रिलीज : मुख्य भूमिका में धनुष और कृति, जानें कब होगी रिलीज

निर्माता आनंद एल. राय और भूषण कुमार ने फिल्म तेरे इश्क का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म तेरे इश्क में धनुष और कृति सैनन की मुख्य भूमिका है। इस कहानी के केंद्र में ए. आर. रहमान का हाल ही में जारी किया गया साउंडट्रैक है, जिसने पहले ही दर्शकों के दिलों को छू लिया है और फिल्म की रिलीज के लिए माहौल बना दिया है।

मुंबई। निर्माता आनंद एल. राय और भूषण कुमार ने फिल्म तेरे इश्क का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म तेरे इश्क में धनुष और कृति सैनन की मुख्य भूमिका है। इस कहानी के केंद्र में ए. आर. रहमान का हाल ही में जारी किया गया साउंडट्रैक है, जिसने पहले ही दर्शकों के दिलों को छू लिया है और फिल्म की रिलीज के लिए माहौल बना दिया है।

गुलशन कुमार, टी-सीरीज और कलर येल्लो प्रस्तुत तेरे इश्क में के निर्माता आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, निर्माता भूषण कुमार और कृष्ण कुमार हैं। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया है और लेखन हिमांशु शर्मा और नीरज यादव हैं। यह ए. आर. रहमान की संगीतबद्ध फिल्म है, जिसके गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। धनुष और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया में रिलीज होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद