51 वर्ष की हुई शिल्पा शेट्टी : ‘बाजीगर’ से किया डेब्यू, जानें अभिनेत्री के सफल फिल्मी सफर के बारे में

अभिनेत्री ने करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में ‘लिम्का’ के विज्ञापन से की थी

51 वर्ष की हुई शिल्पा शेट्टी : ‘बाजीगर’ से किया डेब्यू, जानें अभिनेत्री के सफल फिल्मी सफर के बारे में
बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी ने 51 वर्ष पूरे किए। 1993 में ‘बाजीगर’ से फिल्मी करियर की शुरुआत। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम कर शिल्पा ने टेलीविजन और फिटनेस में भी सफलता पाई।

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी 51 वर्ष की हो गईं। 08 जून 1975 को कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मीं शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में महज 16 वर्ष की उम्र मेंलिम्का’ के विज्ञापन से की थी। उन्होंने बतौर अभिनेत्री अपने फिल्मी सफर की शुरुआत वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्मबाजीगरसे की। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। फिल्म की सफलता के साथ ही शिल्पा ने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बना ली।

अपने करियर में शिल्पा शेट्टी ने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान और गोविंदा समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने अभिनय के साथ-साथ टेलीविजन और फिटनेस के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

वर्ष 2009 में शिल्पा ने उद्योगपति राज कुंद्रा के साथ विवाह किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा। वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्मढिश्कियाऊंसे उन्होंने बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत की, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी।

फिटनेस को लेकर जागरूक शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह नियमित रूप से योग और स्वास्थ्य संबंधी वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

Read More अली गोनी और जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता, रोहित शेट्टी की मौजूदगी में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन

शिल्पा शेट्टी के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों मेंमैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’,‘शूल’,‘लाल बादशाह’,‘धड़कन’,‘फिर मिलेंगेऔरअपनेशामिल हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने डिजिटल मंच पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वर्ष 2024 में प्रदर्शित निर्देशक रोहित शेट्टी की वेब सीरीजइंडियन पुलिस फोर्समें भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पंचायत एवं निकाय चुनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित। 500...
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच तेज, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई एसआईटी में फॉरेंसिक ऑडिटर और सीए भी होंगे शामिल
ओडिशा में पाठ्यपुस्तक विवाद गरमाया, कांग्रेस-बीजद ने शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड का मांगा इस्तीफा