एक देश, एक चुनाव से राष्ट्र का विकास

देशभर में दोनों चुनाव अलग-अलग समय पर कराए जाते 

एक देश, एक चुनाव से राष्ट्र का विकास

वन नेशन वन इलेक्शन मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।

वन नेशन वन इलेक्शन मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। वन नेशन वन इलेक्शन का आशय यह है कि एक समय पर पूरे देश भर में एक साथ लोकसभा और विधान सभाव चुनाव संपन्न करवाए जाए। फिलहाल वर्तमान हालात की बात करें, तो देशभर में दोनों चुनाव अलग-अलग समय पर कराए जाते हैं, लेकिन अब मोदी सरकार इसे एक ही समय पर कराने के लिए कवायद कर रही है। इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी,  इसमें 8 सदस्य थे। कमेटी का गठन 2 सितंबर 2023 को किया गया था। इसी कमेटी ने गत 14 मार्च 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। इसके बाद अब इस बिल को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी भी मिल चुकी है।आठ सदस्यों की इस कमेटी ने इस बिल के बारे में अपने सुझाव भी दिए थे। इसके अलावा, कई राजनैतिक पार्टियों ने इस चुनाव का समर्थन किया था। इतिहास की बात करें तो लोकसभा और विधानसभा चुनाव साल 1952, 1957, 1962 और 1967 में एक साथ हो चुके हैं। हालांकि, इसके बाद यह परंपरा कायम नहीं रह सकी। 

भारत में 1951-52 से 1967 तक राज्य विधानसभाओं और लोक सभा के लिए चुनाव एक साथ होते थे। यह चक्र टूट गया और वर्तमान में चुनाव हर वर्ष और कभी-कभी एक वर्ष के भीतर अलग-अलग समय पर होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप भारी सरकारी व्यय होता है, चुनावों में लगे सुरक्षा बलों और निर्वाचन अधिकारियों को लंबे समय तक अपने प्राथमिक कर्तव्यों से विमुख होना पड़ता है।भारत के विधि आयोग ने चुनाव कानूनों में सुधार पर अपनी 170वीं रिपोर्ट में कहा कि सरकार को ऐसी स्थिति पर विचार करना चाहिए, जहां लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाएं। भारत में एक राष्ट्र एक चुनाव को लागू करने में कई चुनौतियां हैं। देश के आकार और क्षेत्रों के बीच विशाल सांस्कृतिक और स्थलाकृतिक अंतर को देखते हुए चुनावी चक्रों को समन्वयित करने और उनमें फेरबदल करने, वित्तीय, तार्किक, वैचारिक, कानूनी और संवैधानिक पहलुओं में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। 

संविधान में संशोधन के बिना भारत में एक राष्ट्र एक चुनाव को लागू करना संभव नहीं है और इस संशोधन को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों, प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा भी अनुमोदित किया जाना चाहिए। एक और बड़ी चुनौती तब पैदा होती है जब कोई राज्य या केंद्र सरकार अविश्वास प्रस्ताव में विफल हो जाती है या अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही भंग हो जाती है। जब सरकार के तीनों स्तरों पर एक साथ चुनाव कराए जाएंगे, तो इससे उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला चक्र में व्यवधान से बचा जा सकेगा, क्योंकि इससे प्रवासी श्रमिकों को वोट डालने के लिए छुट्टी लेने से रोका जा सकेगा। 

एक साथ चुनाव कराने से सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ कम होगा, क्योंकि इससे बीच-बीच में होने वाले चुनावों पर होने वाले व्यय का दोहराव नहीं होगा। एक राष्ट्र एक चुनाव से चुनाव संबंधी विवाद और अपराध कम होंगे, जिससे अदालतों पर बोझ कम होगा। एक राष्ट्र एक चुनाव के नुकसान मध्यावधि चुनाव या राष्ट्रपति शासन जैसी स्थितियों में, यदि कोई पार्टी बहुमत प्राप्त करने में विफल रहती है, तो एक राष्ट्र एक चुनाव अवधारणा के क्रियान्वयन के समय इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि इससे कैसे निपटा जाए। एक साथ चुनाव कराने से क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है, क्योंकि वे स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से नहीं उठा पाएंगे। वे पैसे और चुनावी रणनीतियों के मामले में राष्ट्रीय दलों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। 

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से संवर रहा प्रदेश के शहरों का बुनियादी ढांचा : 2026-27 में केन्द्र से योजना के बजट आवंटन में भारी बढ़ोतरी, मिलेंगे 2,341 करोड़

एक राष्ट्र एक चुनाव को संविधान में बदलाव करने और अन्य कानूनी ढांचों का पालन करने के बाद ही लागू किया जा सकता है। एक राष्ट्र एक चुनाव को लागू करने के लिए एक संवैधानिक संशोधन की आवश्यकता है और इसे राज्य विधानसभाओं द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिए। इसमें, क्षेत्रीय मुद्दे राष्ट्रीय मुद्दों पर हावी हो सकते हैं, जिससे राज्य स्तर पर चुनावी नतीजे प्रभावित हो सकते हैं। क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के पास सीमित संसाधन हैं। एक साथ चुनाव कराने पर विचार करने के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति के कार्यकाल को विस्तार दे दिया गया है। 

Read More नेपाल में ‘Gen Z शासन’ की शुरुआत : प्रधानमंत्री बालेन शाह के फैसलों से सिस्टम में बड़ा बदलाव, 30 दिनों में ऐतिहासिक बदलाव

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद एवं पूर्व विधि राज्यमंत्री पीपी चौधरी के नेतृत्व में 39 सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसके तहत देशभर में वर्ष 2029 तक एक साथ चुनाव कराने का रास्ता तैयार करने का सरकार का लक्ष्य है। सरकार का मानना है कि एक साथ चुनाव कराने से समय और संसाधन दोनों की बचत होगी। रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी समिति की रिपोर्ट का मकसद चुनावी प्रक्रिया में समय और संसाधनों की बर्बादी से बचाव करना है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर समिति ने इन दोनों प्रस्तावों को तैयार किया है।  

Read More विकास का सहभागी है मजदूर

-विकास सोमानी 
(यह लेखक के अपने विचार हैं)

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल