जानें राज काज में क्या है खास 

चर्चा में इंटरव्यू 

जानें राज काज में क्या है खास 

संडे को पिंकसिटी में जो कुछ हुआ, उससे राजनीति में भूचाल आ गया।

मैसेज से उड़ी नींद :

संडे को पिंकसिटी में जो कुछ हुआ, उससे राजनीति में भूचाल आ गया। भूचाल आना भी स्वाभविक है। इससे उन भाइयों की नींद उड़ गई, जो बड़े बदलाव के इंतजार में राज की कुर्सी के सपने देख रहे थे और दिल्ली दरबार तक हर छोटी-मोटी गलती को बढ़ा चढ़ा कर परोस रहे थे। राज का काज करने वाले कई साहब लोगों के चेहरे पर चिन्ता लकीरें दिखाई देने लगी है। गुजराती बंधु अमित जी ने खाकी वालों के मंच पर खुले मन से अटारी वाले भजन जी के कामकाज की तारीफ की, तो पहले तो कइयों के समझ में नहीं आई कि आखिर माजरा क्या है और समझ में आई तब तक पूरे सूबे में मैसेज जा चुका था। अब राज की कुर्सी के सपने देखने वालों को कौन समझाए कि सियार के उतावलेपन से बेर नहीं पकते। सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 में आने वाले हार्डकोर वर्कर्स में खुसरफुसर है कि शाह जी के मैसेज को समझने वाले समझ गए, ना समझे वो अनाड़ी है।

चर्चा में इंटरव्यू :

सूबे में इन दिनों एक चर्चा जोरों पर है। चर्चा भी छोटी मोटी नहीं बल्कि पिछले दिनों पॉडकास्ट पर हुए इंटरव्यू को लेकर है। इंटरव्यू भी छोटे-मोटे हरकारे ने नहीं बल्कि पीएमओ तक में पैठ रखने वाली मुम्बई और दिल्ली की बड़ी कंपनी की मोहतरमा ने लिया। वो भी अटारी वाले भाई साहब को कोसों दूर रखकर राज के रत्नों में शामिल मोहतराम का लिया हुआ है। राज का काज करने वालों में चर्चा है कि इंटरव्यू के बदले मोटी रकम का भुगतान होने वाला ही था कि प्रसार भारती में हुई कारगुजारी पब्लिक में आ गई और वृष्चिक राषि वाले एक बड़े साहब नप गए। साहब से बडी कुर्सी छिनी, तो सूबे में भी दिलजलों ने मोहतरमा के इंटरव्यू में कई खामियां निकाल दी। अब पेमेंट की फाइल को इधर-उधर घुमाने में ही साहब लोग अपनी भलाई समझ रहे है, चूंकि मामले पर सीएमओ की भी नजरें टिकी है।

Read More रंग जो दिलों तक उतर जाएं

न रीति और नहीं नीति :

Read More पावर सिस्टम विस्तार और राजस्थान में अक्षय ऊर्जा

पिछले दिनों सूबे में एक उद्योग जोरों से चला। चलता भी क्यों नहीं, राज के रत्नों के सारे परिजनों के साथ सगे-संमंधियों तक ने जी तोड़ मेहनत जो की है। बेचारों ने दिन रात कोई कसर नहीं छोडी, जब खुद भागादौड़ी करने में थक गए, तो कारिन्दों को लगा दिया। बेचारे कई दिनों से चिन्ता में डूबे हुए थे कि उद्योग चालू हों और तीसरी पीढी तक का बंदोबस्त करने का मौका मिले। राज का काज करने वालों में चर्चा है कि बिना रजिस्ट्रेशन के चलने वाले इस उद्योग में हवाला की तरह सिर्फ कोड नंबर में ही काम हुआ है। मास्टरों से ताल्लुक रखने वाले महकमें में राज के कारिन्दों को इधर-उधर करने वाले इस उद्योग में न तो रीति अपनाई गई और नहीं नीति बनाई गई। गुड गवर्नेंस को कोसों दूर रखा गया। सरदार पटेल मार्ग पर स्थित बंगला नंबर 51 में बने भगवा वालों के ठिकाने पर चर्चा है कि कुर्सी की लड़ाई में वफादारी दिखाई है, तो उसका फायदा उठाने में भी कोई कसर नहीं छोडेंगे। चाहे भाड़ में जाए पब्लिक और वर्कर।

Read More विज्ञान में महिलाओं की भागीदारी विकास का सशक्त सूत्र

-एल. एल. शर्मा 
(यह लेखक के अपने विचार हैं)

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री  राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
ताबड़तोड़ फायरिंग से एक की मौत और तीन घायल—घटना ने प्रदेश को झकझोर दिया। गहलोत ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते...
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार