जाने राज-काज में क्या हैं खास

जिलों की संख्या 50 करवा कर वाहवाही लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी

जाने राज-काज में क्या हैं खास

राज का काज करने वाले भी चिंता में हैं, लेकिन बेचारे राम के डर से अपनी जुबान नहीं खोल पा रहे।

कमाल के हैं ब्यूरोक्रैट्स
हमारे सूबे के ब्यूरोक्रैट्स भी कमाल के हैं और राज के खास हों, तो फिर कहना ही क्या। मरु प्रदेश में राज की मंशा को भांपने वाले ब्यूरोक्रैट्स की संख्या भी उंगलियों पर है, बाकी अपने काम से काम रखते हैं। अब देखो न, पहले वाले राज के खास रहे तुला राशि वाले साहब ने अपनी राय से जिलों की संख्या 50 करवा कर वाहवाही लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तो इस राज में मेष राशि वाले साहब जोड़-बाकी और गुणा-भाग कर 9 घटवा कर सुर्खियों में हैं। अब राज के हिसाब से रिजल्ट देने वाले ब्यूरोक्रेट्स के पॉवर को समझने वाले समझ गए, ना समझे वो अनाड़ी है।

इंतजार मलमास खत्म होने का
भगवा वाले भाई लोगों को मलमास खत्म होने का बेसब्री से इंतजार है। हो भी क्या न, कई भाई साहबों की लॉटरी जो लगने वाली है। सबसे ज्यादा दशा उन भाई साहबों की खराब है, जिनका मिनिस्टरी में रिपोर्ट कार्ड खराब है। उनकी रातों की नींद और दिन का चैन उड़ा हुआ है। राज का काज करने वालों में चर्चा है कि मलमास के बाद छबड़ा, मालवीयनगर, बाली, केकड़ी और चित्तौड़गढ वाले भाई साहबों के चौघड़िया बदल सकते हैं। बाकी किस पर राहु और केतु का असर होगा, यह तो अटारी वाले भाई साहब से ज्यादा कोई नहीं जानता, लेकिन राजनीति में जो होता है, वह दिखता नहीं और जो दिखता है, वह होता नहीं।

ऊहापोह में भाई साहब
सूबे में भगवा वाली पार्टी के भाई लोग इन दिनों ऊहापोह की स्थिति में हैं। ऊहापोह में भी सबसे ज्यादा पार्टी के सदर हैं, जो न तो नई टीम बना पा रहे हैं और नहीं पुरानों को हटा पा रहे हैं। सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 में बने भगवा के ठिकाने पर आने वाले हार्ड कोर्ड वर्कर्स में चर्चा है कि दिल्ली वालों ने तो सीएम और स्टेट प्रेंसीडेंट बदल कर अपना मैसेज दे दिया, लेकिन सूबे में सब कुछ आमेर वाले भाई साहब की टीम के पुराने मेम्बर ही चल रहे हैं। अब इन हार्ड कोर वर्कर्स को कौन समझाए कि सुमेरपुर वाले भाई साहब भी वो ही करेंगे, जो हाईकमान की पर्ची में लिखा होगा।

खत्म होता डेमोक्रेटिक प्रोसेस
भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में खत्म होते डेमोक्रेटिक प्रोसेस को लेकर हार्ड कोर वर्कर्स दुबले हो रहे हैं। संगठन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर दोनों तरफ उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इंदिरा गांधी भवन में बने हाथ वालों के ठिकाने पर आने वाले वर्कर्स में चर्चा है कि पार्टी के राजकुमार ने यूथ कांग्रेस के इलेक्शन की आड़ में शुरू की थी, पर उनकी भी पार नहीं पड़ी। राज का काज करने वाले भी चिंता में हैं, लेकिन बेचारे राम के डर से अपनी जुबान नहीं खोल पा रहे।

Read More पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में पुनर्चक्रण की भूमिका

एक जुमला यह भी
सूबे में इन दिनों एक जुमला जोरों पर है। जुमला भी छोटा-मोटा नहीं, बल्कि आजादी के साल बना शिक्षा के सबसे बड़े केन्द्र से ताल्लुक रखता है। जुमला है कि आरयू में इन दिनों नौ रत्नों का बोलबाला है। साठ पार वाले रत्न भी अपनी आभा से परीक्षा और लेखा तक का काम संभाल रहे हैं। इनमें से एक तो बारहताड़ी भी देख चुके हैं, लेकिन ऊपर वालों के भरोसेमंद हैं। अब जब ऊपर वाले ही राजी हैं, तो दूसरों को माथा लगाना भी बेकार है। अब ऊपर वाले राजी क्यों हैँ, वो समझने वाले समझ गए, ना समझे वो अनाड़ी है।

Read More राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक

एल.एल. शर्मा
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

Read More साल की पहली लोक अदालत आज : मुकदमों का होगा निस्तारण, 480 बेंच गठित

Tags: raj kaj  

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत