जानें राज काज में क्या है खास

डीप इनसाइड स्टोरी से उड़ी नींद 

जानें राज काज में क्या है खास

सूबे में इन दिनों मौन कोल्ड की चर्चा जोरों पर है।

चर्चा में मौन कोल्ड :

सूबे में इन दिनों मौन कोल्ड की चर्चा जोरों पर है। इससे बड़ी चौपड से भारती भवन और सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 में बने भगवा वालों का ठिकाना भी अछूता नहीं है। चर्चा है कि भाई साहब लोग अपनी मातृ संस्था की सौवीं सालगिरह को बडेÞ स्तर पर मनाने के सपने देख रहे हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर हुई अशांति रोड़ा बनती नजर आ रही है। राज से जुड़े गुजराती बंधुओं को बहम है कि हमारे बिना कुछ नहीं है, तो नागपुर वाले भाई साहबों की सोच है कि हमारे बिना राज की कुर्सी के सपने देखना भी बेईमानी से कम नहीं। इस मौन कोल्ड वार से किसको कितना लॉस होगा, यह तो समझने वाले समझ गए, ना समझे वो अनाड़ी है।

डीप इनसाइड स्टोरी से उड़ी नींद :

सूबे में पिछले दो महीनों से राज के रत्नों के साथ कई साहब लोगों की नींद उड़ी हुई है। नींद उड़ने का कारण कोई रोग नहीं बल्कि डीप इनसाइड स्टोरी है, जो इन लोगों को कतई सूट नहीं करती है। डीप इन साइडस्टोरी से दोनों बड़े दलों के ठिकाने भी अछूते नहीं है। राज का काज करने वाले भी लंच टाइम में डीप इनसाइडर को लेकर खुसरफुसर किए बिना नहीं रहते। डीप इनसाइड अटारी वाले भाई से ताल्लुक रखता है। भाई साहब ने अपने गुप्तचरों के जरिए जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की, तो राज का काज करने वालों ने भी कई बहानों की आड़ ली, लेकिन गुप्तचरों से जो ग्राउण्ड रियलिटी पता चली, तो राज करने वाले भी चकरा गए। एसी कमरों में कागजी आंकड़े बना कर राज के सामने पेश करने वालों के चेहरे भी शर्म से झुक गए। अब राज के रत्नों और साहब लोगों को कौन समझाए कि बाबोसा की तर्ज पर अटारी वाले भाई साहब ने भी ग्राउण्ड रियलिटी जानने की ठान ली, तो कागजी घोड़ों को दौडाने में कोई फायदा नहीं है।

Read More होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली में प्रचलित भ्रान्तियां एवं वास्तविक तथ्य

कुछ तो गड़बड़ है :

Read More राज काज में क्या है खास, जानें

सूबे में चार खेमों में बंटे भगवा वाले भाई लोगों में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है। हर खेमा अपनी ताकत का असर दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा, तभी तो सुबह कुछ और रात आठ बजे के बाद कुछ और बातें होती है। पिंकसिटी में बने भगवा वालों के बड़े ठिकाने पर आने वाला हर कोई वर्कर स्टेट टीम को लेकर आठ महीनों से पसोपेश में है। हर वीक में किसी न किसी खेमे से नए नाम सामने आ जाते हैं। खेमों के फेर में फंसे सुमेरपुर वाले भाई साहब को समझ में नहीं आ रहा कि आखिर माजरा क्या है। अब भाई साहब को कौन समझाए कि जब मामला बड़े पटेलों तक पहुंच जाता है, तो खुद की मंशा पूरी होने की आस करना दिन में सपने देखने से कम नहीं है।

Read More समानता और संविधान के महानायक डॉ. भीमराव अंबेडकर

एक जुमला यह भी :

सूबे में पिछले दो दिन से एक जुमला जोरों पर है। जुमला भी छोटा-मोटा नहीं बल्कि सिस्टम से जुड़े बड़े लोगों से ताल्लुकात रखता है। बड़े लोगों में खादी और खाकी वालों के साथ ही ब्यूरोक्रेट्स भी शामिल है। इस जुमले ने पूरे सिस्टम की पोल को इस तरह खोल दिया, जैसे प्याज से छिलके उतारे जाते हंै। जुमला है कि सिस्टम के फेर में फंसे अपने जवान बेटे को गंवाने वाला एक बाप बडेÞ लोगों से लड़ने की हिम्मत नहीं कर पाया और साम, दाम दण्ड और भेद के चलते डेढ़ दिन में ही बैक हो गया और सिस्टम को चलाने वालों ने मंद-मंद मुस्करा कर देखने में ही अपनी भलाई समझी।

-एल.एल. शर्मा
(यह लेखक के अपने विचार हैं।)

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ