जानें राज काज में क्या है खास 

लीडर्स में मची होड़ 

जानें राज काज में क्या है खास 

सूबे में इन दिनों खाकी और काला रंग फिर चर्चा में हैं।

चर्चा में खाकी और काला रंग :

सूबे में इन दिनों खाकी और काला रंग फिर चर्चा में हैं। हो भी क्यों न, खाकी और काले कोट वाले भाई लोगों ने अपना-अपना रंग जो दिखा दिया। सूर्यनगरी में खाकी वाले साहब ने अपनों के लिए पुलिसिया अंदाज में जो कुछ किया, वह जग जाहिर है। पीएचक्यू में झण्डे के नीचे बैठने वाले बड़े साहब तक वाकिफ हैं, लेकिन न्याय के मंदिर वालों ने उनसे भी एक कदम आगे बढ कर ऑर्डर दिया, तो खाकी वाले साहब लोग ऊपर से नीचे तक हिले बिना नहीं रहे। यह दीगर बात है कि मनमसोस कर उनको ऑडर का पालन करना पड़ा, लेकिन सोशल मीडिया पर खाकी वालों ने हमीर की आड़ में जो संदेश दिया, वह भी फ्यूचर के लिए बड़ी चेतावनी से कम नहीं है। अब उनके संदेश को समझने वाले समझ गए, ना समझे वो अनाड़ी है।

खेल और पॉवरगेम :

गुजरे जमाने में क्रिकेट के लिए अपना नाम कमाने वाली आरसीए भी इन दिनों पॉवरगेम के फेर में फंसी हुई है। नेताओं के साथ ब्यूरोक्रेट्स भी इस पॉवरगेम का दिन रात मजा लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। एट पीएम के बाद तो इस गेम का सुरूर ही बदल जाता है। पॉवरगेम के इस फेर का असर नागपुर में सूबे की बेटियों पर भी पडे बिना नहीं रहा। राज का काज करने वाले भी लंच केबिनों में बतियाते हैं कि आरसीए में सत्ता संघर्ष और गुटबाजी नई बात नहीं है, लेकिन इस बार तो बॉल पैवेलियन से बाहर तक निकल गई।

Read More क्या वैश्विक राजनीति का अखाड़ा बनेगा ग्रीनलैंड

लीडर्स में मची होड़ :

Read More इंदौर त्रासदी से सबक लेने की जरूरत

सूबे में इन दिनों लीडर्स में एक होड़ मची हुई है। इस अजीब सी होड़ को लेकर दबी जुबान में चौराहों पर बातें भी हुए बिना नहीं रहती। होड़ मचाने में दोनों बडेÞ दलों के बड़े लीडर भी है। भगवा वाले भाई लोगों का तो इस मामले में कोई सानी नहीं है। अब देखो न, भगवा वाला कोई लीडर ब्याह में न्यौता से हुजूम उमड़वाता है, तो फिजूलखर्ची पर अपना मुंह खोलने वाले दूसरे नेता भी एक कदम आगे निकलते हैं। बडी मैम किसी के ब्याह-षादी में जाती है, तो दूसरी मैम भी जाए बिना नहीं रहती। और तो और खुद की फोटो को सोषल मीडिया पर अपलोड करने में कोई कंजूसी नहीं करता। फोटोज पर फूलमाला चढ़ाने तक में कम्पीटिषन हुए बिना नहीं रहता। अब इन न्यू लीडर्स को कौन समझाए कि माला चढ़ाने से ही पार पडती तो, रात-दिन पसीने बहाने की जरुरत नहीं पड़ती।

Read More जानें राज काज में क्या है खास 

एक जुमला यह भी :

सूबे में इन दिनों एक जुमला जोरों पर है। जुमला भी छोटा-मोटा नहीं बल्कि दिल्ली वाले बड़े नेताओं की नकल को लेकर है। जुमले की चर्चा भी दोनों दलों के ठिकाने पर हुए बिना नहीं रहती। सबसे ज्यादा चर्चा सरदार पटेल मांर्ग स्थित बंगला नंबर 51 में बने भगवा वाले के ठिकाने पर है। जुमला है कि सूबे के कुछ बडे नेता इन दिनों दिल्ली वाले नंबर दो लीडर की तरह बनने की कोषिष कर रहे हैं। उनकी नकल करने के लिए जी तौड मेहनत कर रहे है। बात करने का तरीका और बॉडी लैंग्वेज भी उसी तरह बनाते है, लेकिन उनको कौन समझाए कि राजस्थान में हमेषा दिल्ली की पॉलिटिक्स से अलग हटकर चलने की परम्परा रही है।

-एल. एल. शर्मा     
(यह लेखक के अपने विचार हैं)

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
कई केंद्रों पर कंपाउंडर के भरोसे पूरा अस्पताल चलाया जा रहा है।
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान
दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई 
लेबनानी सेना बढ़ा रही अपनी संख्या, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- लेबनानी सेना को क्षमता बढ़ाने के लिए मदद की आवश्यकता 
अनुवाद सिर्फ शब्दों को दूसरी भाषा में बदलना नहीं  यह भावनाओं को समझाने का काम : पूनम सक्सेना
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लेखिका शोभा डे ने मीडिया से बातचीत, कहा- सुरक्षित कार्यस्थल और संवेदनशीलता के मामले में अमेरिका जैसे देश भी भारत से पीछे
लक्ष्मी मित्तल के पिता का निधन, पिता के निधन की जानकारी देते हुए कहा- मेहनत और मजबूत धार्मिक आस्था जीवनभर उनके साथ रही