जानें राज काज में क्या है खास 

आस लाल पट्टी की 

जानें राज काज में क्या है खास 

सूबे में इन दिनों सबकी नजरें अंता की तरफ टिकी हुई हैं।

अब नजरें अंता की तरफ :

सूबे में इन दिनों सबकी नजरें अंता की तरफ टिकी हुई हैं। टिके भी क्यों नहीं, मामला सीनियर लीडर्स के भाग्य से ताल्लुक जो रखता है। अंता में होने वाले उपचुनाव को लेकर सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 में बने भगवा वालों के ठिकाने के साथ ही इंदिरा गांधी भवन में हाथ वालों के दफ्तर में भी कई तरह की चचार्एं हो रही हैं। राज का काज करने वाले भी लंच केबिनों में इस उपचुनाव को लेकर बतियाए बिना नहीं रहते। चर्चा है कि यह उप चुनाव अटारी वाले भाई साहब के साथ ही पूर्व मैडम सीएम और हाथ वाले जादूगर जी के पॉवरगेम के साथ सियासत भी जुड़ी  है। तभी तो अपने-अपने कैंडिडेट की फतह के लिए दिन-रात पसीने बहा रहे हैं, वरना दूसरे लीडर्स की तरह पल्ला झाड़कर आराम फरमाते रहते ।

दाद पाचन शक्ति की :

हाथ वाले भाई लोगों की पाचन शक्ति का कोई सानी नहीं है। वे हर बात को इस तरह पचाते हैं कि सामने वालों को समझ में आने तक चकरघिन्नी हुए बिना नहीं रहता। अब देखो न, पहले सूबे और बाद में दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसके बाद भी उनका हाजमा नहीं बिगड़ा। अभी भी सीना तान कर जोर से बोलने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे कि पब्लिक में ग्राफ तो हमारा ही बढ रहा है। यह दावा कोई छोटा-मोटा नेता नहीं बल्कि खुद सूबे के सदर कर रहे हैं। अब उनको कौन समझाए कि नकटे आदमी नीचे पड़ने के बाद भी टांग ऊंची कर जीत का इषारा करते ही रहते हैं।

Read More द्विपक्षीय संबंधों में विश्वास बहाली की सार्थक पहल

भगवा वाले पुजारी और भगवान :

Read More लापता बच्चों की बढ़ती संख्या एक सामाजिक संकट

भगवा वाले भाई लोगों का भी कोई जवाब नहीं है। जब भी मन में आए हर किसी को उपमा दे देते हैं। वे न आगा सोचते हैं और नहीं पीछा। सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 में बने भगवा वालों के ठिकाने पर दायीं तरफ बने एक कमरे में बैठने वाले भाई लोग सिर्फ उपमा देने का ही काम करते हैं। अब देखो न गुजरे जमाने में दोनों गुजराती बंधुओं को राम-श्याम बनाकर फेमस किया था, तो अब दोनों को पुजारी और भगवान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ठिकाने पर आने वाले हर किसी वर्कर को समझाने में कोई कमी नहीं छोड़ते कि अमित भाई ऐसे पुजारी हंै, जो साम, दाम, दंड और भेद से नमोजी को भगवान बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे। गांधीजी की बराबरी के लिए रही सही कसर श्रीराम की कृपा से आने वाले तीन साल में पूरी कर देंगे।

Read More हीटवेव की आहट और खेती पर बढ़ता संकट

आस लाल पट्टी की :

इन दिनों सिविल लाइंस में स्थित बंगला नंबर आठ में एकाएक भीड बढने लगी है। सुबह-शाम लंबी कतारें दिखाई देती है। कई तो आधी रात तक खडे रहते हैं। सूंघासांघी करने पर पता चला कि भीड़ तो पहले वाले राज में भी इतनी ही थी, फर्क इतना है कि पहले सिफारिशों हाथ वाले लेटर एड पर आती थी और अब कमल वाले पर आ रही है। भीड़ में शामिल लोगों की नजरें बोर्ड, निगमों और आयोगों की कुर्सी और लाल पट्टी की तरफ है। यह दीगर बात है कि नए राज में इस बार कुछ अलग ही करने की सोच रखी है। वह पैराशूटर के बजाय जमीनी वर्कर को तवज्जो देने के मूड में कुछ ज्यादा ही हैं।

-एल. एल. शर्मा
(यह लेखक के अपने विचार हैं)

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह