राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा क्षेत्र से भरा नामांकन, प्रियंका गांधी साथ में रही मौजूद
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है।
वायनाड। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है। राहुल गांधी को कांग्रेस द्वारा पहली सूची में टिकट दी गई थी। गौरतलब है कि राहुल गांधी पिछली बार दो लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़े थे जिनमें उनकी परम्परागत सीट अमेठी से वो हार गए थे और वायनाड से भारी मतों से विजयी बने थे। इस बार फिर से पार्टी ने उनको वायनाड से प्रत्याशी बनाया है। नामांकन के समय राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रही।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Dec 2025 19:00:23
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...

Comment List