एडीए ने आनासागर के भराव क्षेत्र में बने 39 प्रतिष्ठान किए सीज

एडीए ने आनासागर के भराव क्षेत्र में बने 39 प्रतिष्ठान किए सीज

गोविंदम समारोह स्थल में विवाह समारोह होने के कारण दो दिन रियायत दी है। कमरे खाली होते ही इस समारोह स्थल को भी सीज कर दिया जाएगा।

अजमेर। अजमेर विकास प्राधिकरण ने बुधवार सुबह 6 बजे रीजनल कॉलेज के सामने आनासागर के भराव क्षेत्र में बने समारोह स्थल, रेस्टोरेंट, होटल, शराब का ठेका सहित ३९ दुकानों को सीज कर दिया। एडीए की कार्यवाही से अतिक्रमियों में हड़कंप मच गया। 

एडीए ने पूर्व में इन सभी को नोटिस भी जारी किए थे। एडीए ने जिन प्रतिष्ठानों को सीज किया है,  उनमें वृंदावन रेस्टोरेंट, अर्जुन छतवानी की दुकानें, ब्लैक एंड व्हाइट शोरूम, शराब का ठेका, मोटर गैराज, लेक व्यू होटल, तड़का रेस्टोरेंट आदि शामिल हैं। गोविंदम समारोह स्थल में विवाह समारोह होने के कारण दो दिन रियायत दी है। कमरे खाली होते ही इस समारोह स्थल को भी सीज कर दिया जाएगा।

दीपावली से पूर्व ऐसी कार्यवाही होने से व्यापारी वर्ग में भी निराशा है। इन व्यापारियों का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से दीपावली की तैयारी में जुटे थे। शहर में कार्यवाही के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि इसके पीछे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी है। क्योंकि है रविवार को नगर निगम ने कचहरी रोड पर से तीस से भी ज्यादा दुकानों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर कर दिया।

Tags: ADA seize

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत का केन्द्र-राज्य सरकार पर निशाना : क्या खाली ही है ईआरसीपी का मटका, जानकारी छिपानी थी तो मोदी से शिलान्यास कराकर भृम क्यों पैदा किया  अशोक गहलोत का केन्द्र-राज्य सरकार पर निशाना : क्या खाली ही है ईआरसीपी का मटका, जानकारी छिपानी थी तो मोदी से शिलान्यास कराकर भृम क्यों पैदा किया 
प्रदेश की जनता यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनका पैसा कैसे खर्च किया जा रहा है एवं उन्हें...
गांधी का सत्य-अहिंसा का रास्ता ही कांग्रेस का रास्ता : प्रियंका ने कहा - 100 साल पहले कांग्रेस के अध्यक्ष बने गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन को हर भारतीय का आंदोलन बना दिया था 
केके विश्नोई का कांग्रेस पर हमला : डोटासरा गजनी अंकल, 13 माह पूर्व अपनी सरकार की फिल्म भूल गए 
अरविंद केजरीवाल ने जारी किया वीडियो, कहा- भाजपा आई तो राक्षसों की तरह झुग्गीवालों को निगल जाएगी 
चित्तौड़गढ़ शिक्षक अश्लील वीडियो मामला : शिक्षा विभाग की कार्रवाई, विभाग की छवि धूमिल करने पर दोनों शिक्षक बर्खास्त 
कश्मीर : ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण वाहनों की रोकी आवाजाही, कई इलाकों में हो सकता है हिमपात 
सरकार कब तक सच्चाई छिपाएगी, जनता को जबाव देना पडेगा : डोटासरा