अजमेर-पुष्कर बंद की घोषणा : हमले में घायल वकील की मौत पर हंगामा, नहीं उठाया शव 

मोचरी पर वकील और परिजनों ने दिया धरना

अजमेर-पुष्कर बंद की घोषणा : हमले में घायल वकील की मौत पर हंगामा, नहीं उठाया शव 

अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल ने अधिवक्ताओं को धरना स्थल पहुंचकर बंद के दौरान पूरा समर्थन देने की घोषणा कर दी।

अजमेर। पुष्कर में 5 दिन पूर्व हमले में गंभीर घायल हुए सीनियर वकील पुरुषोत्तम जाखेटिया की इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मृत्यु होने पर पुष्कर व अजमेर के वकील समुदाय में भारी रोष व्याप्त प्राप्त हो गया। वकील बड़ी संख्या में अस्पताल के मुर्दाघर पर एकत्रित हो गए और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सहित मृतक के परिजन को एक करोड़ रुपए का मुआवजा, एक आश्रित को सरकारी नौकरी, वकील प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर धरना देना शुरूकर दिया। साथ ही उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने तक शव उठाने से भी इंकार कर दिया। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से कई दौर की वार्ता में जब कोई नतीजा नहीं निकला तो शाम को वकीलों ने अजमेर व पुष्कर बंद कराने का ऐलान कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक कुमार शर्मा, कोतवाली थाना सीआई दिनेश कुमार चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए लेकिन जब बात नहीं बनी तो जेएलएन अस्पताल अजमेर में संभागीय आयुक्त महेशचंद शर्मा, अजमेर रेंज के डीआईजी ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा समेत अन्य आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए।

जहां प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से धरना स्थल व अस्पताल अधीक्षक कक्ष में वार्ता कर उनकी मांगों को सरकार तक भेजने व अबतक 11 आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। लेकिन नाराज अधिवक्ता व मृतक के परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। अस्पताल से शाम को वकीलों ने रैली के रूप में बाजार में घूमकर सभी से शनिवार को बंद के दौरान सहयोग मांगा। इधर बंद की घोषणा के बाद व्यापारियों के संगठनों से समर्थन मांगा गया। अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल ने अधिवक्ताओं को धरना स्थल पहुंचकर बंद के दौरान पूरा समर्थन देने की घोषणा कर दी।

यह था सम्पूर्ण घटनाक्रम
मृतक नेडलिया, पुष्कर निवासी एडवोकेट पुरुषोत्तम जाखेटिया (65) पुत्र राधाकृष्ण जाखेटिया हैं। जिनके घर के नजदीक ही 1 मार्च की देर रात को कुछ बदमाश प्रवृत्ति के युवक पार्टी कर नशे में डीजे चलाकर नाच रहे थे। आधी रात के बाद भी जब डीजे की तेज आवाज बन्द नहीं हुई तो उन्होंने युवकों को टोका तो उन्होंने पुरुषोत्तम के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। जिसका लोगों ने वीडियो भी बनाया। बड़ी मुश्किल से लोगों ने उन्हें बचाया और 2 मार्च की तड़के अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया। जहां आज सुबह करीब 7 बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता वाले सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण कर अंतरिक्ष विज्ञान में नया इतिहास रचा है।...
जयपुर आरटीओ प्रथम का रिकॉर्ड : सीएफ वसूली 50 करोड़ पार, ओवरलोड वाहनों पर भी सबसे बड़ी कार्रवाई
भांकरोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एरिया डोमिनेशन अभियान में 35 किलो 876 ग्राम गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर जवाबी हमला: कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, कंधार में फ्यूल डिपो को भी बनाया निशाना
शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव बढ़ा: सेंसेक्स, निफ्टी में दो प्रतिशत तक की गिरावट
जुमे की नमाज श्रद्धा के साथ अदा : सड़कों तक उमड़ी भीड़, प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट 
मुरलीपुरा में सामूहिक गणगौर पूजन 15 मार्च को, नवविवाहिताओं को मिलेगा नखराली गणगौर सम्मान