सहायक आचार्य कॉलेज शिक्षा परीक्षा 2025 : 574 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन, वेबसाइट पर अपलोड होंगे प्रवेश-पत्र

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट प्रदान

सहायक आचार्य कॉलेज शिक्षा परीक्षा 2025 : 574 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन, वेबसाइट पर अपलोड होंगे प्रवेश-पत्र

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक आचार्य परीक्षा-2025 का आयोजन 7 से 20 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र 4 दिसम्बर को वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा विभिन्न 30 विषयों के कुल 574 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।परीक्षा के सामान्य ज्ञान की परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर को दोपहर 12 से 2 बजे तक किया जाएगा।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन 7 से 20 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र 4 दिसम्बर को वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा विभिन्न 30 विषयों के कुल 574 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।परीक्षा के सामान्य ज्ञान (प्रश्न-पत्र तृतीय) की परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर को दोपहर 12 से 2 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद, विभिन्न ऐच्छिक विषयों के प्रश्न-पत्रों की परीक्षा का आयोजन 8 से 20 दिसंबर तक प्रतिदिन दो पारियों में होगा। प्रथम पारी (प्रश्न-पत्र प्रथम) का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पारी (प्रश्न-पत्र द्वितीय) का समय दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक रहेगा।

परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। आयोग सचिव ने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र 4 दिसंबर को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी 30 नवंबर से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकेंगे। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक दर्ज कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। 

विषयवार परीक्षा तिथियां
8 दिसंबर-    हिंदी
9 दिसंबर-    पॉलिटिकल साइंस
10 दिसंबर-    इतिहास 
11 दिसंबर-    इंग्लिश, फिजिक्स, जूलॉजी और म्यूजिक (वोकल) 
12 दिसंबर-    संस्कृत, उर्दू, लॉ और कैमिस्ट्री
15 दिसंबर-    बॉटनी, इकोनॉमिक्स और होम साइंस
16 दिसंबर-    मैथमेटिक्स, ईएएफएम, फिलॉसफी एवं टैक्सटाइल ड्रॉइंग एंड पेंटिंग
17 दिसंबर-    ज्योग्राफी
18 दिसंबर-    एबीएसटी और सोशियोलॉजी
19 दिसंबर-    बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, ड्रॉइंग एंड पेंटिंग, स्टैटिस्टिक्स 
20 दिसंबर-    पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पर्शियन, गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट        

मैनेजमेंट, डांस (कथक) और साइकोलॉजी।

Read More आमेर में सड़क पर दिखा सांप: पास ही खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे लोग

न्यूनतम अंकों का प्रावधान
सहायक आचार्य कॉलेज शिक्षा परीक्षा 2025 के लिए नियमों में किए गए बदलावों के तहत अब सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा के प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 36 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा, साथ ही कुल मिलाकर न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक भी आवश्यक हैं। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। 

Read More प्रैक्टिकल परीक्षा सामग्री के साथ जाने के लिए नहीं मिले कार्मिक, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रबंधन और कर्मचारी संघ के विवाद में परीक्षा तैयारियां होने लगी प्रभावित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी