एमडीएस विश्वविद्यालय में एनईपी 2020 पर फैकेल्टी डेवलपमेंट वर्कशॉप, कुलगुरु बोले- हमारे सामने कई चैलेंज, लेकिन हमें ही खोजने होंगे समाधान

फैकल्टी ट्रेनिंग और मानवीय कमजोरियों को दूर करने पर जोर

एमडीएस विश्वविद्यालय में एनईपी 2020 पर फैकेल्टी डेवलपमेंट वर्कशॉप, कुलगुरु बोले- हमारे सामने कई चैलेंज, लेकिन हमें ही खोजने होंगे समाधान

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के स्वराज सभागार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर फैकल्टी डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत की। इसी क्रम में उच्च शिक्षण संस्थानों में एआई पाठ्यक्रम भी शुरू। ​

अजमेर। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के स्वराज सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर फैकल्टी डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत की। इस अवसर पर डॉ. बैरवा ने कहा कि नई शिक्षा नीति हमारे गौरवशाली अतीत और गुरु-शिष्य परंपरा को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसमें भारतीय ज्ञान परंपरा को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने युवाओं से केवल प्रतिस्पर्धा में शामिल होने के बजाय नेतृत्व क्षमता विकसित करने और रोजगार प्रदाता बनने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार प्रदेश के इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेजों को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कर रही है और इसी क्रम में उच्च शिक्षण संस्थानों में एआई पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। ​कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि एनईपी 2020 को लागू करने में कई चुनौतियां सामने हैं, लेकिन उनके समाधान भी हमें ही खोजने होंगे। उन्होंने फैकल्टी ट्रेनिंग और मानवीय कमजोरियों को दूर करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने कहा कि एनईपी 2020 एक निरंतर चलने वाली मैराथन प्रक्रिया है। उन्होंने फीडबैक साझा करते हुए बताया कि कॉलेजों में संसाधनों की स्थिति का आकलन और प्रभावी क्रियान्वयन वर्तमान में सबसे बड़ा चैलेंज है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दर्द भरी सांसों से मिली मुक्ति: 13 साल कोमा में रहने के बाद एम्स में हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत दर्द भरी सांसों से मिली मुक्ति: 13 साल कोमा में रहने के बाद एम्स में हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत
सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति पाने वाले देश के पहले व्यक्ति हरीश राणा का एम्स में...
कांग्रेस के विभाग-प्रकोष्ठों को ग्राम पंचायत, वार्ड स्तर तक जाकरकाम करने के दिए निर्देश
सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार, मामले की आगे की जांच जारी
24 घंटे में पार्किंग गार्ड हत्याकांड का खुलासा : साथी गार्ड ही निकला हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार 
यूएन रिपोर्ट में खौफनाक सच हुआ बेनकाब: इजरायली जेलें फिलीस्तीनियों के लिए सोची-समझी क्रूरता की प्रयोगशाला, अब तक 100 से ज्यादा कैदियों की हिरासत में मौत 
मणिपुर के उखरूल-कामजोंग में अंधाधुंध गोलीबारी: तीन लोग घायल, हालात तनावपूर्ण
रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की किल्लत : पीएम के बयान पर डोटासरा का हमला, कहा- ऊर्जा संकट पर केंद्र ने पल्ला झाड़कर जनता को अपने हाल पर छोड़ा