पत्नी की मौत को बताया सीढ़ियों से गिरना, पोस्टमार्टम से हत्या का खुलासा : दोनों शराब पीकर करते थे आपस में झगड़ा

जेठ सुरेश से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू की

पत्नी की मौत को बताया सीढ़ियों से गिरना, पोस्टमार्टम से हत्या का खुलासा : दोनों शराब पीकर करते थे आपस में झगड़ा
क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मेडिकल ज्यूरिस्ट की जानकारी के आधार पर व मृतका के जेठ सुरेश की रिपोर्ट पर उसके ही छोटे भाई लक्ष्मण खटीक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

अजमेर। सीढि़यों से गिरकर पत्नी की मृत्यु होने की जानकारी देकर पुलिस और डॉक्टरों को गुमराह करने वाले पति की पोल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुल गई। आरोपी के सगे भाई से की गई पूछताछ में भी इसकी पुष्टि होने पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने आरोपी पति पहाड़गंज निवासी लक्ष्मण खटीक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण के अनुसार बीती रात पहाड़गंज निवासी सीमा को गंभीर रूप से घायल होने पर उसके परिजन इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में रखवा दिया। क्लॉक टावर थाना पुलिस की रिपोर्ट पर मृतका का पोस्टमार्टम कर रहे मेडिकल ज्यूरिस्ट ने उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान देखे तो उन्हें उक्त चोट सीढ़ी से गिरने से कारित होना प्रतीत नहीं हुआ।

उन्होंने पोस्टमार्टम कराने आए पुलिसकर्मी को सीमा की हत्या होना बताया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान ही पुलिस कर्मियों ने चीरघर के पास उपस्थित मृतका के जेठ सुरेश से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू की। उसने बताया कि सीमा उसके भाई लक्ष्मण के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। दोनों शराब पिया करते थे। उसके भाई लक्ष्मण की पूर्व पत्नी की मृत्यु होने पर जोधपुर निवासी सीमा उसके संपर्क में आई। वह भी विवाहित थी, उसके दो संतान हैं और पति की मृत्यु के बाद अकेले जीवन गुजार रही थी। उसकी दोनों संतानें उसकी सास ने अपने पास रख ली थी। उसने बताया कि उसके भाई लक्ष्मण और सीमा के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़ा और मारपीट होती रहती थी। गत दो दिनों से भी सीमा व लक्ष्मण झगड़ रहे थे। सोमवार रात करीब 12 बजे उसके भाई लक्ष्मण की जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आई तो वह अपनी पत्नी व मां के साथ भाई लक्ष्मण के घर गया। वहां सीमा जमीन पर पड़ी थी। उसने परिवार के सदस्यों के साथ सीमा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मेडिकल ज्यूरिस्ट की जानकारी के आधार पर व मृतका के जेठ सुरेश की रिपोर्ट पर उसके ही छोटे भाई लक्ष्मण खटीक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन के पास पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर की संभावित कमी को देखते हुए ईरान के खिलाफ...
पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा
वेस्ट टू आर्ट थीम पर बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, 5.36 करोड़ रु. की लागत से होगा निर्माण 
कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत