आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र व पुत्री बने काल का ग्रास 

पीड़ित परिवार को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र व पुत्री बने काल का ग्रास 

कुशलगढ़ मुख्यालय से 15 किमी. दूर भोराज गांव में आकाशीय बिजली गिरने स पिता-पुत्र व पुत्री काल का ग्रास बन गये वहीं दो अन्य घायल हुए।

 कुशलगढ़। कुशलगढ़ मुख्यालय से 15 किमी. दूर भोराज गांव में आकाशीय बिजली गिरने स पिता-पुत्र व पुत्री काल का ग्रास बन गये वहीं दो अन्य घायल हुए। घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद जिला कलक्टर पीसी शर्मा व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि दोपहर तीन बजे मूसलाधार बारिश शुरु हुई सायं लगभग साढ़े चार बजे भोराज गांव का मोहन पुत्र हीरा वड़खिया अपनी पन्द्रह वर्षीया पुत्री सुनीता व चौदह वर्षीय पुत्र राजपाल के साथ घर के आंगन में बैठा हुआ था, पत्नी व बड़ा पुत्र तेजपाल भोजन की तैयारियों में लगे थे। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र एवं पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कुशलगढ़ चिकित्सालय लाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। बड़े पुत्र तेजपाल का उपचार जारी है। घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस उप अधीक्षक बलवीर सिंह मीणा जाप्ते के साथ चिकित्सालय पहुंचे। तीनों शव मोर्चरी में रखे गये हैं। परिजनों का रो-रो के बुरा हाल हो गया, मृतक मोहन की पत्नी रोते-रोते बेसुध हो गयी। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मजहर हुसैन व उनकी टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी संवेदनाएं बरती। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवारजनों को सांत्वना देते हुए विश्वास दिलाया कि प्रशासन उनके साथ है। मौके पर थानाधिकारी महीपाल सिंह सिसोदिया, उप मुख्य चिकित्साधिकारी गिरिश भाबर, चिकित्सा अधिकारी अरुण गुप्ता, नायग तहसीलदार विजयलाल कोठारी सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

परकोटे में गूंजेंगी ढूंढाड़ी भजनों की स्वर लहरियाँ : 11 से 14 मार्च तक आयोजित होगा 86वां श्री प्रेमभाया महोत्सव, चार दिवसीय भक्ति संगीत समारोह परकोटे में गूंजेंगी ढूंढाड़ी भजनों की स्वर लहरियाँ : 11 से 14 मार्च तक आयोजित होगा 86वां श्री प्रेमभाया महोत्सव, चार दिवसीय भक्ति संगीत समारोह
परकोटे की पुरानी बस्ती स्थित युगल कुटीर में 11 से 14 मार्च तक 86वां श्री प्रेमभाया महोत्सव आयोजित। चार दिन...
‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज : तेज रफ्तार एक्शन और थ्रिलर कहानी की दिखी झलक, रणवीर सिंह दो अवतारों में आएंगे नजर 
कैलादेवी मेले के लिए अस्थायी बस परमिट पर रोक की मांग : पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचते है श्रद्धालु, रोडवेज प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों का होता है संचालन
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से 3 फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को काफी परेशानी
कुछ ‘मृत’ मतदाता अभी जीवित : ममता ने लगाया आरोप, बोली- जीवित लोगों को मृत बता रहा चुनाव आयोग
एसएमएस गोल्ड वास कप : विशाल के पंजे से कृष्णा पोलो फाइनल में पहुंची, कानोता पोलो को 7-5 से हराया 
आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी