ब्रह्माजी के दर्शन और पुष्कर सरोवर की पूजा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री का 31 को अजमेर दौरा 

ब्रह्माजी के दर्शन और पुष्कर सरोवर की पूजा करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी के पुष्कर सरोवर के पूजन व स्रान की संभावना को लेकर सोमवार शाम को एसपीजी के उच्चाधिकारियों ने जिला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ब्रह्मा मंदिर एवं ब्रह्म घाट का जायजा लिया।

पुष्कर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को धार्मिक यात्रा पर पुष्कर आएंगे। पुष्कर धार्मिक यात्रा में ब्रह्मा मंदिर दर्शन के अलावा ब्रह्म घाट पर पवित्र सरोवर पूजन कार्यक्रम भी प्रस्तावित किया जा रहा है। पीएम मोदी के पुष्कर सरोवर के पूजन व स्रान की संभावना को लेकर सोमवार शाम को एसपीजी के उच्चाधिकारियों ने जिला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ब्रह्मा मंदिर एवं ब्रह्म घाट का जायजा लिया। वहीं एसपीजी के निर्देशानुसार प्रशासन ने ब्रह्म घाट एवं ब्रह्म घाट के मुख्य मार्ग पर तैयारियां शुरू कर दी है। बता दे कि सुरक्षा कारणों के कारण पीएम मोदी का सरोवर में पूजन का कार्यक्रम रद्द करते हुए केवल ब्रह्मा मंदिर दर्शन का ही कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था। पीएम मोदी का जगत पिता ब्रह्मा मंदिर दर्शन कार्यक्रम ही प्रस्तावित किए जाने और हिंदुओं के सबसे बड़े तीर्थ पुष्कर के पवित्र सरोवर की पूजा-अर्चना का कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं होने से तीर्थ पुरोहितों में मायूसी छा गई। तीर्थ पुरोहित संघ के पदाधिकारियों ने अजमेर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश महासचिव चन्द्रशेखर से संपर्क कर पीएम मोदी के पुष्कर सरोवर पूजन कार्यक्रम को प्रस्तावित करने की मांग की।

हवाई राउंड लिया, हेलीपैड पर की लैडिंग: पीएम की यात्रा को लेकर दिल्ली की सुरक्षा एंजेसिया सहित जिला पुलिस व प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी। सोमवार को पीएम की सुरक्षा प्रोटोकॉल में लगे एयर फोर्स के हेलिकॉप्टर ने पुष्कर क्षेत्र का 4-5 बार हवाई राउंड लिया वहीं एक हेलिकॉप्टर ने अस्थाई हेलीपैड पर लैडिंग कर व्यवस्थाओं को जांचा। पीएम मोदी की 31 को प्रस्तावित पुष्कर यात्रा को लेकर एसपीजी के अधिकारियों ने जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ पुष्कर का दौरा किया तथा ब्रह्मा मंदिर सहित पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर सरोवर की पूजा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

एसपीजी व जिला प्रशासन ने जांची सुरक्षा व्यवस्था 
एसपीजी ने ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर सरोवर व हेलीपैड को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।  गुप्तचर विभाग व सुरक्षा एजेंसियों ने पुष्कर में डाल लिया है। साथ ही हेलीपैड से लेकर ब्रह्मा मंदिर के मार्ग पर सुरक्षाकर्मी लगाए जा रहे हैं। सोमवार को एसपीजी के अधिकारियों ने आईजी रूपिंदर सिंघ, संभागीय आयुक्त सीआर मीणा, जिला कलक्टर डा. भारती दीक्षित, एसपी चूनाराम जाट, एसडीएम निखिल कुमार पोद्दार सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुष्कर का दौरा किया तथा ब्रह्मा मंदिर में बैठक कर सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी की महंगाई की मार, थोक मुद्रास्फीति की दर लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की क्रेटा कार व 49 हजार नकद बरामद
दरभंगा से लगातार हैं 6 बार के विधायक संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलते ही दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा