Pushkar Fair 2025 : बिगड़े मौसम की वजह से पशु पालकों पर मौसम की मार, ठिठुरने को मजबूर 

मौसम के कारण मेला मैदान में विदेशी मेहमान भी कम नजर आए

Pushkar Fair 2025 : बिगड़े मौसम की वजह से पशु पालकों पर मौसम की मार, ठिठुरने को मजबूर 

दो दिन से बिगड़े मौसम की वजह से पुष्कर पशु मेले में पशुओं की आवक पर प्रभाव पड़ा साथ ही पशुओं का कारोबार भी प्रभावित हुआ। मंगलवार को दिनभर तेज शीतलहर चलने से रेतीले धोरों में लगे पशुओं व पशुपालकों के तंबू उखड़ गए तथा पशुपालक ठिठुरते रहे। दो दिन से पशुपालक ठंड़ व बारिश से बचाव के जतन कर रहे है।

पुष्कर। दो दिन से बिगड़े मौसम की वजह से पुष्कर पशु मेले में पशुओं की आवक पर प्रभाव पड़ा साथ ही पशुओं का कारोबार भी प्रभावित हुआ। मंगलवार को दिनभर तेज शीतलहर चलने से रेतीले धोरों में लगे पशुओं व पशुपालकों के तंबू उखड़ गए तथा पशुपालक ठिठुरते रहे। दो दिन से पशुपालक ठंड़ व बारिश से बचाव के जतन कर रहे है। कोई पशुओं को बोरियां, चादर, प्लास्टिक की पन्नी और कंबल ओढ़ा रहे तो कोई तथा अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे है। मौसम के कारण मेला मैदान में विदेशी मेहमान भी कम नजर आए।

परबतसर के ऊंटपालक राम सिंह ने बताया कि रिमझिम बरसात व तेज हवा के कारण रात को एक पल भी नींद नहीं ले सके। बारिश व ठंड से बचाव करने में ही रात गुजर गई। वहीं सांचोर के पशुपालकों ने कहा कि अगर ऐसा ही मौसम रहा तो मेला बिखर जाएगा। पुष्कर पशु मेले में होने वाली अश्वों की खरीद-फरोख्त पर इस बार 5 प्रतिशत जीएसटी देना अनिवार्य होगा। इसके लिए पशुपालन विभाग को अश्व क्रेता-विक्रेता को एनओसी जारी करने से पहले राज्य कर विभाग को सूचित करना होगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत