राजस्थान बोर्ड सीनियर सैकण्डरी का परीक्षा परिणाम जारी

परिणाम को लेकर इंतजार तेज

राजस्थान बोर्ड सीनियर सैकण्डरी का परीक्षा परिणाम जारी

इनमें से विज्ञान संकाय में 2 लाख 73 हजार 984, वाणिज्य में 28 हजार 250 एवं कला संकाय में 5 लाख 87 हजार 475 परीक्षार्थी शामिल थे।

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड गुरुवार शाम 5 बजे सीनियर सैकण्डरी का परीक्षा परिणाम करेगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन जुड़कर परिणाम घोषित करेंगे। इस दौरान बोर्ड में प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा और सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा मौजूद रहेेंगे। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकण्डरी और सैकण्डरी के परीक्षा परिणाम पिछले सप्ताह घोषित होने के बाद से ही राजस्थान बोर्ड के परीक्षार्थियों को भी अपने परिणाम को लेकर इंतजार तेज हो गया था। 

बोर्ड की ओर से लगातार दूसरी साल सीनियर सैकण्डरी के तीनों संकाय कला, वाणिज्य और विज्ञान का परीक्षा परिणाम एकसाथ जारी किया जाएगा। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि सीनियर सैकण्डरी के तीनों संकाय के लिए इस वर्ष 8 लाख 93 हजार 616 विद्यार्थियों को पंजीकृत किया गया था। इनमें से विज्ञान संकाय में 2 लाख 73 हजार 984, वाणिज्य में 28 हजार 250 एवं कला संकाय में 5 लाख 87 हजार 475 परीक्षार्थी शामिल थे। जबकि 3 हजार 907 परीक्षार्थी वरिष्ठ उपाध्याय के शामिल हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल