RBSE 10th Result : कुछ ही देर में जारी होने वाला है परिणाम, जानिए कैसे देखा जाएगा परिणाम
10 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं हैं पंजीकृत
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित करवाई जाने वाली 10वीं बोर्ड और प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम कुछ ही देर में जारी होने वाला है। बोर्ड द्वारा यह परिणाम शाम 5 बजे जारी किया जाएगा।
अजमेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित करवाई जाने वाली 10वीं बोर्ड और प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम कुछ ही देर में जारी होने वाला है। बोर्ड द्वारा यह परिणाम शाम 5 बजे जारी किया जाएगा।
आदर्श आचार संहिता के चलते इस बार परिणाम शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नहीं जारी कर पाएंगे। जबकि परिणाम बोर्ड प्रशासन की ओर से महेश चंद्र शर्मा द्वारा जारी किया जाएगा।
बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने कल बताया था कि परीक्षा का परिणाम शाम 5 बजे बोर्ड प्रशासक महेशचन्द्र शर्मा घोषित करेंगे। सैकण्डरी परीक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 और प्रवेशिका परीक्षा में 7 हजार 63 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट एवं डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध रहेगा। बोर्ड आठ दिन बाद दूसरा परिणाम जारी करेगा। इससे पूर्व गत 20 मई को सीनियर सैकण्डरी के तीनों संकाय कला, विज्ञान और वाणिज्य तथा वरिष्ठ उपाध्याय का परिणाम जारी किया जा चुका है।

Comment List