मिस उर्वशी सीजन-4 के जयपुर ऑडिशन में उभरी नई प्रतिभाए : द गेटवे टू बॉलीवुड थीम ने दी बॉलीवुड में काम करने की सीधी राह, गर्ल्स ने रैंप पर बिखेरा अपना जलवा 

बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम करने का अवसर प्रदान

मिस उर्वशी सीजन-4 के जयपुर ऑडिशन में उभरी नई प्रतिभाए : द गेटवे टू बॉलीवुड थीम ने दी बॉलीवुड में काम करने की सीधी राह, गर्ल्स ने रैंप पर बिखेरा अपना जलवा 

नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेन्ट मिस उर्वशी-सीजन 4 के जयपुर ऑडिशन बनीपार्क स्थित एक कैफे में आयोजित हुई। इस ऑडिशन में जयपुर की मिस कैटेगरी की युवा मॉडल्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ब्लैक वन-पीस कोड में 17 से 28 वर्ष आयु वर्ग की प्रतिभागियों ने रैंप पर आकर्षक वॉक और कॉन्फिडेंस के साथ अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की।

जयपुर। नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेन्ट मिस उर्वशी-सीजन 4 के जयपुर ऑडिशन रविवार को बनीपार्क स्थित एक कैफे में आयोजित हुई। इस ऑडिशन में जयपुर की मिस कैटेगरी की युवा मॉडल्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजक विरेंद्र अग्रवाल और शो डायरेक्टर रचना चौधरी ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम द गेटवे टू बॉलीवुड रखी गई है, जिसका उद्देश्य देशभर की प्रतिभाशाली युवतियों को मनोरंजन उद्योग के बड़े मंच से जोड़ना है। 

गर्ल्स ने रैंप पर बिखेरा अपना जलवा 
ब्लैक वन-पीस कोड में 17 से 28 वर्ष आयु वर्ग की प्रतिभागियों ने रैंप पर आकर्षक वॉक और कॉन्फिडेंस के साथ अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की। नेशनल लेवल के इस शो में देशभर से करीब 100 मॉडल्स विभिन्न शहरों में हो रहे ऑडिशन राउंड में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी।

ग्रैंड फिनाले 31 दिसंबर को 
कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले 31 दिसंबर को होगा। आयोजकों ने बताया कि विजेताओं को सीधे आगामी बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। ऑडिशन के जूरी पैनल में मिस उर्वशी रनर-अप 2024 ममता खीची और शो डायरेक्टर रचना चौधरी शामिल रहीं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित