थाईलैण्ड की महिला ने किया वीजा नियमों का उल्लंघन : होटल प्रबंधक ने अवैध शरण दी, सीआईडी की जांच में खुलासा 

ऑनलाइन सी फॉर्म में गलत वीजा नंबर की जानकारी

थाईलैण्ड की महिला ने किया वीजा नियमों का उल्लंघन : होटल प्रबंधक ने अवैध शरण दी, सीआईडी की जांच में खुलासा 

थाईलैण्ड की एक महिला की ओर से वीजा नियमों का उल्लंघन करने और उसे अवैध रूप से पुष्कर के एक होटल प्रबंधक की ओर से शरण देने का मामला सामने आया। सीआईडी जोन अजमेर ने ओवर स्टे करने वाली विदेशी महिला व होटल प्रबन्धक के खिलाफ पुष्कर थाने में मुकदमा दर्ज।

अजमेर। थाईलैण्ड की एक महिला की ओर से वीजा नियमों का उल्लंघन करने और उसे अवैध रूप से पुष्कर के एक होटल प्रबंधक की ओर से शरण देने का मामला सामने आया है। सीआईडी जोन अजमेर ने ओवर स्टे करने वाली विदेशी महिला व होटल प्रबन्धक के खिलाफ पुष्कर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सीआईडी (वि.शा) एवं विदेशी पंजीकरण अधिकारी एडिशनल एसपी राजेश मीना ने बताया कि पुष्कर स्थित द मस्कमेलन होटल एण्ड रिसोर्ट में 1 फरवरी 2026 को थाईलैण्ड निवासी महिला कन्याफट नोएनहोंग आकर रुकी थी। होटल प्रबन्धक ने उसके ऑनलाइन सी फॉर्म में गलत वीजा नंबर की जानकारी दी।

जिससे उसका ओवर स्टे छिपाया जा सके। सीआईडी की जांच में ऑनलाइन सी फार्म में बताया गया वीजा नंबर किसी अन्य युगांडा नागरिक का होना सामने आ गया। जिससे स्पष्ट हो गया कि होटल प्रबंधक ने जानबूझकर विदेश महिला को ओवर स्टे कराने व उसके ओवर स्टे को छिपाने के लिए सही जानकारी देने के बजाय गलत तथ्य ऑनलाइन सी फार्म मंे दर्शाए हैं, जो द इमिग्रेशन एण्ड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका: ब्रिटेन हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, भारत में प्रत्यर्पण का रास्ता साफ भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका: ब्रिटेन हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, भारत में प्रत्यर्पण का रास्ता साफ
ब्रिटिश हाईकोर्ट ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी की भारत प्रत्यर्पण रोकने वाली अपील को सिरे से खारिज कर दिया है।...
आंसुओं से लिखी सफलता की इबारत : झाड़ू-पौंछा लगाने वाली और मजदूर की बेटियों ने बोर्ड में रचा इतिहास
फार्महाउस पर चल रहा हाईटेक कैसीनो पकड़ा, 20 जुआरी गिरफ्तार
अमेरिका-ईरान युद्ध ने बढ़ाई वैश्विक खाद्य सुरक्षा की चिंता: कृषि व्यापार नियमों को बदलने की कवायद तेज, विश्वजीत धर ने कहा-होर्मुज जलडमरूमध्य से यातायात संचालन में आई बाधा
साइबर अलर्ट : ठगों के रडार पर अब एनएएस डिवाइस, संस्थानों के लिए एडवाइजरी जारी ; रैनसमवेयर का बड़ा खतरा
भारत के ईंधन बाजार पर दिखा युद्ध का असर : नायरा कंपनी ने बढ़ाएं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी बढ़ी कीमतें
ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी