आंसुओं से लिखी सफलता की इबारत : झाड़ू-पौंछा लगाने वाली और मजदूर की बेटियों ने बोर्ड में रचा इतिहास

किसी की मां नहीं तो किसी के पिता नहीं, फिर भी नहीं टूटा हौसला

आंसुओं से लिखी सफलता की इबारत : झाड़ू-पौंछा लगाने वाली और मजदूर की बेटियों ने बोर्ड में रचा इतिहास

गरीबी, दर्द , अभावों से लड़कर और जिम्मेदारियों के बीच बेटियां बनीं बोर्ड टॉपर ।

कोटा । किसी के हाथ में किताबों से पहले झाड़ू थी, कोई मां के बिना घर संभालते हुए पढ़ी तो किसी ने पिता की मौत के बाद टूटते परिवार को संभाला। मजदूर और किसान की बेटियां अभावों से लड़ती रही। लेकिन, हालातों के आगे हार नहीं मानी। संघर्ष, चुनौतियों और अभावों से जूझते हुए इन बेटियों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खुद को साबित किया। उन्होंने साबित कर दिया कि सफलता के लिए महंगे स्कूल, कोचिंग और सुविधाएं जरूरी नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास जरूरी है।

बिन मां की बेटी कृष्णा ने मैकेनिक पिता का नाम किया रोशन

कृष्णा ने संघर्ष और चूनौतियों से लड़ खुद को साबित किया। बिन मां की बेटी कृष्णा ने 10वीं बोर्ड में 90 प्रतिशत अंकों के साथ सभी विषयों में डिक्टेशन हासिल की है। पिता वेल्डिंग का काम करते हैं। परिवार की माली हालत और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा का दामन थामे रखा। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अंबेडकर नगर कुन्हाड़ी की छात्रा के पिता विपिन कुमार बताते हैं, कृष्णा तीन भाई बहन है। स्कूल से आने के बाद घर का काम और बुजुर्ग दादी की सार-संभाल करती है। दिन में थोड़ा समय पढ़ाई के लिए मिलता तो शाम को फिर से घर के काम में लग जाती। रात को 4 घंटे पढ़ती और साथ में छोटे भाई को भी पढ़ाती। परीक्षा के दौरान बीमार हो गई फिर भी कृष्णा ने हार नहीं मानी और परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

Read More टावर ऑफ लिबर्टी को रोशन रखना बना बड़ी चुनौती, लाइटें पिछले कई महीनों से बंद

पिता की मृत्यु से टूटी फिर संभली अब बोर्ड में किया नाम रोशन

Read More असर खबर का : प्रसूता की मौत के मामले के बाद हरकत में आया प्रशासन , स्पीकर व विधायक ने किया दौरा

कुन्हाड़ी निवासी सरकारी स्कूल की छात्रा रंजिता का जीवन चुनौतियों और संघर्षों से भरा रहा। वर्ष 2024 में पिता का अचानक देहांत होने से वह टूट गई। मां हॉस्टल में झाडू-पौंछा कर परिवार का पेट पालती है। ऐसी विकट परिस्थितियों में भी रंजिता ने हार नहीं मानी और नियमित 4 घंटे पढ़ाई कर परीक्षा में 81 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। साथ ही सभी 6 विषयों में विशेष योग्यता हासिल कर गार्गी पुरस्कार में चयनित हुई। प्रिंसिपल अर्पणा शर्मा कहती हैं, अभावों से जूझते हुए भी रंजिता ने मुकाम हासिल किया है। अब वह साइंस लेकर मेडिकल फिल्ड में जाना चाहती है।

Read More सुवेन्दु अधिकारी की दूरदर्शी सोच बंगाल को प्रगति, सुशासन और नई संभावनाओं की ओर अग्रसर करेगी : संजय सरावगी

मजदूर की बेटी ने किया स्कूल टॉप

राजकीय बालिका उच्च माध्मिक विद्यालय कुन्हाड़ी की छात्रा सोनाक्षी ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया। उनके पिता विशू प्रताप मजदूरी करते हैं और मां इसी स्कूल में पोषाहार बनाती है। मां ममता मेघवाल बताती हैं, घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। किराए से कमरा लेकर रहते हैं। एक ही कमरे में परिवार के 6 सदस्य रहते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद सोनाक्षी ने सफलता की इबारत लिखी। बेटी आगे इंजीनियर बनना चाहती है।

 

इलेक्ट्रीशियन की बेटी ने रचा इतिहास

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सुल्तानपुर की छात्रा दिव्या नागर ने बोर्ड परीक्षा में 96.83 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे ब्लॉक में टॉपर रही है। दिव्या के पिता सुरेश इलेक्ट्रीक की दुकान पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के बाद बेटी घर के काम में मां का हाथ बटाती है। रात को 4 घंटे नियमित पढ़ाई करती है और छोटे बहन-भाई को भी पढ़ाती है। बुजुर्ग दादी की अक्सर तबीयत खराब रहती है, जिससे घर का माहौल भी अशांत हो जाता है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद दिव्या ने खुद को साबित करके दिखाया। बेटी सरकारी टीचर बनना चाहती है।

काश्तगार की बेटी ने बढ़ाया पिता का मान

सुल्तानपुर के सरकारी स्कूल की छात्रा फिजा खानम ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार का मान बढ़ाया। फिजा के पिता दिलभर खान काश्तगार हैं, जो दूसरों की जमीन जोतकर आजिविका चलाते हैं। उन्होंने बताया कि घर से स्कूल की दूरी एक किमी है। बेटी रोजाना पैदल स्कूल जाती है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उसने पढ़ाई जारी रखी। 5 घंटे नियमित पढ़ाई करती और घर का काम भी संभालती। बेटी ने 600 में 556 अंक प्राप्त किए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध