अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहा सुकेत बस स्टैंड, जानें पूरा मामला

अतिक्रमण से हादसों का बढ़ा खतरा

अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं  का शिकार हो रहा सुकेत बस स्टैंड, जानें पूरा मामला

बैठने और छाया की व्यवस्था नहीं होने से यात्री परेशान।

सुकेत। कस्बे का मुख्य बस स्टैंड इन दिनों बदहाली का शिकार बना हुआ है। यहां यात्रियों के लिए न तो पर्याप्त बैठने की व्यवस्था है और न ही गर्मी से बचाव के लिए उचित छाया उपलब्ध है। अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं के चलते बस स्टैंड दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया है, जिससे रोजाना सैकड़ों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

यात्रियों ने बताया कि बस स्टैंड पर केवल कुछ टूटी-फूटी सीमेंट की बेंच ही मौजूद हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे घंटों धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। वहीं बस स्टैंड का टीन शेड भी जर्जर हालत में है। कई जगह से टूटे शेड के नीचे व्यापारियों ने अस्थायी दुकानें लगा रखी हैं, जिससे यात्रियों को धूप में खड़ा रहना पड़ता है। बारिश के दौरान शेड से पानी टपकता है और रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी नहीं है।

सवारियां सड़क पर ही उतारना-चढ़ाना पड़ रहा
यात्री बस स्टैंड परिसर में ठेले और ऑटो खड़े रहने से जगह सिकुड़ गई है। ऐसे में बसों को सड़क पर ही सवारियां चढ़ानी-उतारनी पड़ती हैं, जिससे ज़ाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पिछले माह एक बुजुर्ग महिला गड्ढे में गिरकर घायल हो गई थी, जबकि आए दिन स्कूली बच्चे भी चोटिल हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से लगाई गुहार
ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से बस स्टैंड का निरीक्षण कर यात्रियों के लिए शेड, पेयजल, शौचालय और पर्याप्त बैठने की व्यवस्था कराने की साथ हटाकर परिसर को समतल करने की भी मांग उठाई गई है।

Read More एमबीएस अस्पताल में बवाल : दो मरीजों की मौत के बाद तोड़फोड़, रेजीडेंट डॉक्टरों से मारपीट

कोटा जाने के लिए कई बार एक घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन बैठने की व्यवस्था नहीं होने से छोटे बच्चों को गोद में लेकर खड़ा रहना पड़ता है।
- सीमा बाई, नियमित यात्री, सुकेत

Read More बरसात में बाधक बनेगा नाले में पत्थरों का पहाड़, स्थानीय लोगों की बढ़ी चिंता

बरसात के दिनों में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं। बस स्टैंड का रखरखाव नगर पालिका सुकेत के अधीन है। फिलहाल अस्थायी तौर पर चार बेंच लगाई गई हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं हैं।
- रवि, कॉलेज छात्र, सुकेत 

Read More सीबीएन ने पकड़ी लाखों की डोडाचूरा खेप, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। यदि किसी ने अतिक्रमण किया है तो उसे हटाया जाएगा। बस स्टैंड पर शौचालय, पेयजल और बैठने की समुचित सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
- चारु वर्मा, उपखंड अधिकारी, रामगंजमंडी 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में बंद रहेंगी कैमिस्ट की दुकानें, जयपुर में कैमिस्ट एसोसिएशन ने विरोध स्वरूप दुकानें खुली रखने का किया फैसला प्रदेश में बंद रहेंगी कैमिस्ट की दुकानें, जयपुर में कैमिस्ट एसोसिएशन ने विरोध स्वरूप दुकानें खुली रखने का किया फैसला
ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर विवाद जारी। 20 मई को राजस्थान कैमिस्ट एसोसिएशन ने प्रदेशभर में दुकानों को बंद करने...
चंद्रयान-3 के "हॉप" प्रयोग ने चंद्रमा के छिपे रहस्यों को किया उजागर, वैज्ञानिकों को दक्षिणी ध्रुव पर मिली 'रेगोलिथ हेटेरोजेनिटी'
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने ली खान एवं कोयला विभाग की समीक्षा बैठक, खनन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा
24 मई को राजस्थान में ‘संडेज ऑन साइकिल’ का महाअभियान, फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ेगी प्रदेश की पुलिस इकाइयाँ
भारत और नॉर्वे के बीच ‘ग्रीन स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप’ की नई शुरुआत: 9 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, तीन महत्वपूर्ण पहलों की भी घोषणा 
अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहा सुकेत बस स्टैंड, जानें पूरा मामला
परेशानी : पानी ने बुझाई सौर ऊर्जा की लौ, पानी 200 से 300 मीटर तक नीचे