एमबीएस अस्पताल में बवाल : दो मरीजों की मौत के बाद तोड़फोड़, रेजीडेंट डॉक्टरों से मारपीट

परिजनों ने स्ट्रेचर समेत शव लाकर रोड पर किया प्रदर्शन

एमबीएस अस्पताल में बवाल : दो मरीजों की मौत के बाद तोड़फोड़, रेजीडेंट डॉक्टरों से मारपीट
फिर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल एमबीएस में दो मरीजों की मौत। दोनों मरीजों के परिजनों ने डाक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल में जमकर हंगामा। अपनों की मौत से गुस्साए परिजनों ने इमरजेंसी मेडिसीन वार्ड में जमकर तोड़फोड़ के साथ रेजीडेंट डॉक्टरों से साथ मारपीट।

कोटा। प्रसुताओं की मौत का मामला अबी ठंडा भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को फिर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल एमबीएस में दो मरीजों की मौत हो गई। दोनों मरीजों के परिजनों ने डाक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल में जमकर हंगामा किया। अपनों की मौत से गुस्साए परिजनों ने इमरजेंसी मेडिसीन वार्ड में जमकर तोड़फोड़ के साथ रेजीडेंट डॉक्टरों से साथ मारपीट की। डॉक्टर जान बचाने के लिए बाथरूम में जाकर छिपे तो लोगों ने बाथरुम का गेट तोड़ दिया और मारपीट की। इसके बाद मृतकों के परिजन बेड सहित दोनों शव अस्पताल के बाहर सड़क पर ले गए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस उन्हें वहां से हटाने के प्रयास करती रही। हंगामे के बीच मरीजों के परिजनों में शामिल महिलाएं बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। पुलिस जबरन स्ट्रेचर को खीच कर मोर्चरी तक ले गई। हाईवोल्टेज हंगामा  करीब दो से ढाई से तीन घंटे तक चला। 

पंजे में घाव पर लगे टांके पकने पर कराया था भर्ती
टोंक जिले के उनियारा तहसील के कोटड़ी गांव निवासी लाडला ने बताया कि मृतक किशन ढोल बजाने का काम करता था। 2 मई को सवाई माधोपुर में उसका एक्सीडेंट हुआ था, जिससे पैर के पंजे में चोट लगी थी, इस पर टांके लगवाए लगे थे। लेकिन, टीटनेस का इंजेक्शन नहीं लगने से कुछ दिन बाद टांके पक गए। इसके बाद उसे सवाई माधोपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। गुरुवार रात करीब 12.30 बजे यहां लाकर भर्ती कराया। सुबह तक किशन की तबीयत ठीक थी। वह बात कर रहा था। फिर किशन को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। लगभग 11 बजे के बाद उसे ड्रिप चढ़ाई गई, जिसमें इंजेक्शन लगाए गए। तबीयत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने बोला तुम बाहर जाओ हम इलाज करेंगे। हम बाहर आ गए। इस दौरान सूचना मिली की किशन की मौत हो गई। हम वहां पहुंचे तो डॉक्टर अपना सामान छोड़कर भाग गया।

इंजेक्शन लगते ही मौत हो गई
बूंदी के बड़नयागांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि मेरे साले मदनलाल को कब्ज व दस्त की शिकायत थी। पहले बूंदी अस्पताल में भर्ती थे, वहां से गुरुवार रात एमबीएस रैफर किया था। वह बातचीत कर रहे थे, सीरियस कंडीशन में नहीं थे। डॉक्टरों ने ड्रिप चढ़ाकर इंजेक्शन लगाए। तबीयत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने कहा, घबराने की बात नहीं है। यह सुनकर हम संतुष्ट हो गए। सुबह फिर ड्रिप व इंजेक्शन दिए गए। इसके  बाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे  करीब मदनलाल की तबीयत गंभीर  हो गई और थोड़ी देर में ही उनकी मृत्यु हो गई। 

फिलहाल किसी ने रिपोर्ट नहीं दी है
हंगामें के बाद पुलिस को दोनों ही पक्षों ने अब तक कोई रिपोर्ट नहीं दी है। यदि रिपोर्ट देंगे तो कार्रवाई करेंगे। 
-डा. पूनम चौहान, डिप्टी एसपीु 

Read More बदहाली का शिकार हुआ करोड़ों का अंडरपास, हादसों का भी बढ़ा खतरा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना