पलाड़ा परिवार का विवाह सामाजिक समरसता की बना मिसाल, देश-प्रदेश के गणमान्य अतिथि शामिल

राजपूत समाज वरन् सर्वसमाज के लिए एक उदाहरण

पलाड़ा परिवार का विवाह सामाजिक समरसता की बना मिसाल, देश-प्रदेश के गणमान्य अतिथि शामिल

भारत सरकार में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले अतिथियों सहित 15 हजार से ज्यादा मेहमानों को सम्मान पूर्वक भोजन कराया गया।

अजमेर। समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा एवं अजमेर की जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा के छोटे पुत्र शिवप्रताप सिंह पलाड़ा का विवाह समारोह सामाजिक समरसता के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें न केवल अजमेर वरन् पूरे देश-प्रदेश के गणमान्य अतिथि शामिल रहे। पलाड़ा परिवार की ओर से आयोजित स्नेहभोज कार्यक्रम में जिले के छोटे-छोटे गांव व ढाणी में रहने वाले ग्रामीण, संत-महात्मा, न्यायिक सेवा के अधिकारी, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, पुलिस सेवा के अधिकारी, केन्द्रीय मंत्री, राजस्थान के अनेक विधायक एवं सांसद आदि ने शामिल होकर पलाड़ा परिवार को शुभकामनाएं दीं। यह निश्चय ही अनूठा कार्यक्रम रहा जिसमें छोटे से गांव के आम आदमी से लेकर भारत सरकार में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले अतिथियों सहित 15 हजार से ज्यादा मेहमानों को सम्मान पूर्वक भोजन कराया गया।

कार्यक्रम में भी पलाड़ा परिवार द्वारा किसी प्रकार का उपहार स्वीकार नहीं किया गया। विवाह के लिए बारात बीकानेर पहुंचने पर बारात का सादगीपूर्ण तरीके से स्वागत-सत्कार किया गया और विवाह के सभी कार्यक्रम भी सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किए गए। भाटी परिवार से दिए जाने वाले उपहार व टीका राशि स्वीकार नहीं की गई, वरन् स्त्रीधन में भी कोई सामग्री स्वीकार नहीं की गई। केवल वधू द्वारा पहने कपड़ों में ही बारात की विदाई दी गई, जो न केवल राजपूत समाज वरन् सर्वसमाज के लिए एक उदाहरण है। यह विवाह समारोह सादगी के लिए, परम्पराओं के लिए, दहेज मुक्त विवाह के लिए, उपहार न लेने के लिए तथा सामाजिक समरसता के लिए एक उदाहरण है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ चर्चा में प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं। जयराम रमेश ने...
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित, यूसुफ पेजेशकियन ने किया चोटिल होने की खबरों का खंडन 
पीएम मोदी का केरल-तमिलनाडु दौरा: 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, नई रेल सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी
असर खबर का - धरतीपुत्रों का इंतजार समाप्त, 25 से होगी फसलों की खरीद
LPG की कमी पर राज्यसभा में चर्चा की मांग, भाकपा सांसद संदोष कुमार ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस