अलवर, भरतपुर, दौसा, झुंझनूं, चुरू, सीकर, कोटपूतली में पुतले फूंके, नेता प्रतिपक्ष जूली के खिलाफ आहूजा के बयान पर सड़क पर उतरी कांग्रेस

यह जूली का अपमान नहीं बल्कि दलितों का अपना

अलवर, भरतपुर, दौसा, झुंझनूं, चुरू, सीकर, कोटपूतली में पुतले फूंके, नेता प्रतिपक्ष जूली के खिलाफ आहूजा के बयान पर सड़क पर उतरी कांग्रेस

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के खिलाफ दिए बयान पर अलवर में बाबा साहब की मूर्ति के समक्ष प्रदर्शन करते एवं भरतपुर में भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा का पुतला दहन करते कांग्रेसी।

अलवर। शहर के राम मंदिर में गंगाजल के छिड़काव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर दिए विवादित बयान के बाद भाजपा ने ज्ञान देव आहूजा की प्राथमिक सदस्यता निरस्त कर दी है। साथ ही ज्ञान देव आहूजा को नोटिस देकर तीन दिन में बयान पर जवाब मांगा है। दूसरी तरफ पूरे प्रदेश में ज्ञान आहूजा की बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया आ रही है। अलवर में कांग्रेस नेताओं ने अंबेडकर सर्किल पर विरोध प्रदर्शन करते चक्का जाम किया। साथ ही राम मंदिर में कांग्रेसियों ने पहुंचकर कीर्तन किया। इस दौरान ज्ञान देव आहूजा के घर के बाहर भारी पुलिस तैनात रही। अंबेडकर सर्किल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और दलित समाज के लोग एकत्र हुए। सभी ने आहूजा के बयान पर कड़ा आक्रोश जताते उनका रावण के रूप में पुतला बनाकर जलाया। हनुमानगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जंक्शन के शहीद भगतसिंह चौक पर विरोध-प्रदर्शन कर पुतला जलाया।

डीसीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन व पुतला दहन कर कांग्रेसजनों ने मांग की कि राजस्थान की जनता से भाजपा के नेतृत्व को क्षमा मांगनी चाहिए। अलवर में जूली की ओर से भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में के साथ की गई पूजा-अर्चना पर आहूजा की ओर से उस मंदिर को गंगाजल से धोने की बात कहना, न केवल दलित समुदाय का अपमान है, बल्कि यह रामभक्तों की आस्था और सनातन धर्म की मूल भावना पर सीधा प्रहार है। कोटपूतली में आहूजा के विवादित बयान को लेकर जबरदस्त उबाल देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने राजकीय एलबीएस कॉलेज से एसडीएम कार्यालय तक शवयात्रा निकालकर आहूजा का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी करते सीएम के नाम तहसीलदार रामधन गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। झुंझुनूं में आहूजा के खिलाफ झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष दिनेश सुंडा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। रैली के रूप में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और आहूजा का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

सीकर में आहूजा के बयान एवं उनके द्वारा किए गए कृत्य के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर बाबा साहेब अमर रहे के नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। उसके पश्चात कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने दलित नेताओं के साथ देवीपुरा बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की और भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। दौसा में जिला कांग्रेस कमेटी एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष खेमराज मीणा ने मंगलवार को दौसा कोतवाली में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के खिलाफ टिप्पणी करने तथा द्वेषता फैलाये जाने के पर रामगढ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ परिवाद दिया है। इधर गुस्साये कांग्रेसियों ने गांधी तिराहे पर आहूजा का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग
जापान में पीएम सनाए ताकाइची की सैन्य नीतियों के खिलाफ टोक्यो की संसद के बाहर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया।...
अखिलेश यादव ने लगाया केंद्र सरकार पर सनातन परंपराओं का अपमान का आरोप, शंकराचार्य मुद्दे पर साधा निशाना 
दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई