10 करोड़ 8 लाख का क्रिकेट सट्टा पकड़ा : सट्टा किंग समेत पांच गिरफ्तार, 3.10 लाख नगद, 30 मोबाइल, तीन लग्जरी गाड़ियां, तीन लैपटॉप, चार एलईडी इत्यादि बरामद

जांच में तकनीकी साधनों से मिले इनपुट एवं मुखबिर से मिली सूचना से दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में स्थित फ्लैट में सट्टेबाजी करना पाया गया।

10 करोड़ 8 लाख का क्रिकेट सट्टा पकड़ा : सट्टा किंग समेत पांच गिरफ्तार, 3.10 लाख नगद, 30 मोबाइल, तीन लग्जरी गाड़ियां, तीन लैपटॉप, चार एलईडी इत्यादि बरामद
अलवर जिले के थाना एनईबी एवं क्यूआरटी टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई कर दिल्ली के एक फ्लैट में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

जयपुर। अलवर जिले के थाना एनईबी एवं क्यूआरटी टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई कर दिल्ली के एक फ्लैट में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके अलवर में कलेक्शन एजेंट को भी गिरफ्तार किया है। दिल्ली के द्वारका स्थित आरोपियों के फ्लैट से पुलिस टीम ने 10.08 करोड़ के हिसाब किताब लिखे 12 रजिस्टर, 3.10 लाख रुपए नगद, तीन लग्जरी गाड़ियां, 30 मोबाइल, चार एलईडी टीवी, तीन लैपटॉप, एक वाईफाई राउटर, एक टाटा स्काई डिश इत्यादि बरामद किए हैं।


अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शनिवार को एक परिवादी ने थाना एनईबी में एक रिपोर्ट दी। उसने हितेश नाम के व्यक्ति को आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के लिए 10000 रुपये नगद दिए थे। हितेश का दिया गया  मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में तकनीकी साधनों से मिले इनपुट एवं मुखबिर से मिली सूचना से दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में स्थित फ्लैट में सट्टेबाजी करना पाया गया। इस सूचना पर क्यूआरटी व थाना एनईबी से एक विशेष टीम गठित कर दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में सेक्टर 19 के फ्लैट नंबर 76 अमराही गांव में छापा मारा गया। जहां टीम को एक आरोपी चक्षु गर्ग मिला। जिससे पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।


इन्हे किया गया गिरफ़्तार
दिल्ली के द्वारका क्षेत्र के फ्लैट में रह रहे आरोपी देवेश भारद्वाज पुत्र रामचरण (36) निवासी केशव नगर थाना कोतवाली अलवर, चक्षु गर्ग पुत्र प्रदीप कुमार (35) निवासी रामनगर थाना एनईबी, विक्रांत खंडेलवाल पुत्र जितेंद्र मोहन (46) निवासी हकीम जी की गली थाना कोतवाली अलवर एवं रोहित यादव पुत्र संजीव यादव (32) निवासी वजीरपुर थाना अशोक विहार दिल्ली को मुंबई इंडियन एवं दिल्ली कैपिटल के मैच पर सट्टा लगाते गिरफ्तार किया गया। साथ ही इन चारों के अलवर के कलेक्शन एजेंट हितेश अग्रवाल पुत्र अशोक अग्रवाल (24) निवासी एनईबी हाउसिंग बोर्ड अलवर को भी गिरफ्तार किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई