पति-बच्चों को छोड़ पाक गई अंजू लौटी भारत

वाघा बार्डर पर बीएसएफ कैम्प में रखा

पति-बच्चों को छोड़ पाक गई अंजू लौटी भारत

जिले के भिवाड़ी क्षेत्र से 4 माह पहले अपने बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान भागने वाली अंजू बुधवार को वापस भारत आ गई। अपने आपको अंजू बहुत खुश बता रही है।

अलवर। जिले के भिवाड़ी क्षेत्र से 4 माह पहले अपने बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान भागने वाली अंजू बुधवार को वापस भारत आ गई। अपने आपको अंजू बहुत खुश बता रही है। इसने पाकिस्तान में अपने सोशल मीडिया प्रेमी के साथ निकाह कर लिया था जो खूब वायरल हुआ।
35 वर्षीय अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर की सीमा की तरफ से भारत में दाखिल हुई। अंजू को फिलहाल बीएसएफ कैंप में रखा गया है। अंजू अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पैखतू में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने गई है। पाकिस्तान में उनके प्री वेडिंग शूट और निकाह की फोटो और वीडियो सामने आए।

अंजू का यूं चढ़ा था प्रेम परवान
भिवाड़ी की आवासीय सोसाइटी में 4 साल से अरविंद कुमार परिवार के साथ किराए से रह रहे थे।  अंजू सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए दोस्त बने नसरुल्लाह से मिलने के लिए जुलाई में पाकिस्तान  पहुंच गई। अरविंद और उनके दो बच्चों को इसकी भनक तक नहीं लगी। 25 जुलाई को अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था। वह अंजू से फातिमा बन गई। पाकिस्तान में 25 जुलाई को अंजू नसरुल्लाह के साथ कोर्ट पहुंची थी। इसी दिन अंजू ने इस्लाम धर्म कबूल किया और फातिमा बनकर नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था। भिवाड़ी के एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि अंजू के आने के विषय में हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। पति ने अंजू के खिलाफ  मामला दर्ज करा रखा  है। अंजू के आने पर उसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना