अलवर में शेयर बाजार के नाम पर 49 लाख की साइबर ठगी: गुजरात से आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते में पहुंची थी रकम

लाखों का लेन-देन मिला

अलवर में शेयर बाजार के नाम पर 49 लाख की साइबर ठगी: गुजरात से आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते में पहुंची थी रकम
अलवर साइबर थाना पुलिस ने शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर 49.49 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के अनुसार आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 32.80 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे।

अलवर। राजस्थान में अलवर में शेयर बाजार में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई 49 लाख 49 हजार 139 रुपए की साइबर ठगी के मामले में अलवर साइबर थाना पुलिस ने गुजरात से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने रविवार को बताया कि परिवादी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि पवन ब्रोकरेज के मालिक पवन भाई और राहुल ने डीमैट खाता खुलवाकर शेयर बाजार में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने निवेश के नाम पर उससे अलग-अलग तरीके से प्रलोभन देकर करीब 49 लाख 49 हजार रुपए की साइबर ठगी कर ली।

पुलिस ने जांच के दौरान साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और उनमें हुए लेन-देन की जानकारी जुटाई तो सामने आया कि आरोपी कौशिक कुमार दर्जी (50) निवासी नवापुरा, थाना कालोल, जिला पंचमहल, गुजरात के बैंक खाते में साइबर ठगी की 32 लाख 80 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस पहले ही मयूर कुमार गुनवंत भाई प्रजापति (28) निवासी विसनगर, जिला महसाणा, गुजरात को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार मयूर कुमार के बैंक खाते में भी ठगी की 16 लाख 69 हजार 139 रुपए की राशि प्राप्त हुई थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित
निकाय चुनाव-2026 के अध्यक्ष पद पर भाजपा का दबदबा रहा। चौमूं-शाहपुरा नगर परिषद समेत 9 नगर पालिकाओं में भाजपा प्रत्याशी...
SIR पर खरगे का चुनाव आयोग से सवाल, पूछा- क्या अब वीआईपी और आम मतदाताओं की अलग-अलग श्रेणी बनाई जा रही हैं
करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
निकाय चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी : सामूहिक प्रचार से दूरी, बड़े नेता अपने गढ़ तक सिमटे
हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन
छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना