केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर राजगढ़ में बाजार सातवें दिन भी बंद

केंद्रीय विद्यालय विवाद पर गतिरोध बरकरार

केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर राजगढ़ में बाजार सातवें दिन भी बंद

राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय को दलालपुरा स्थानांतरित करने के विरोध में सातवें दिन भी संपूर्ण बाजार और सब्जी मंडी बंद रहे। प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच हुई वार्ता विफल रही। तीन प्रतिनिधि अब आमरण अनशन पर हैं, जबकि कई अन्य क्रमिक अनशन कर रहे हैं।

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ को आवंटित केंद्रीय विद्यालय को स्थानांतरित करके रैणी क्षेत्र के दलालपुरा में किये गए आवंटन को निरस्त करने की मांग को लेकर राजगढ़ में सम्पूर्ण बाजार सातवें दिन भी बंद रहे। मंगलवार से सब्जी मंडी भी बंद कर दी गई। वहीं सोमवार रात के लिए पहुंचे अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश कायथवाल के साथ आंदोलनकारी प्रतिनिधियों के बीच एक घंटा चली भी विफल हो गई।

आवाज मंच के मुकेश जैमन कस्बे के गोल सर्किल पर आमरण अनशन पर शनिवार से ही बैठे हैं। आज से दिनेश प्रधान एवं श्रीराम सैनी भी आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। इसके अलावा इनके साथ एडवोकेट विनोद पालीवाल, मनोज कुमार जैमन, योगेश व्यास, अशोक पटेल, राकेश जांगिड़, कैलाश चन्द भारद्वाज, विजय दीवान, देवीप्रसाद अंशु, भरत सिंह चौहान, जितेंद्र सैनी, पुखराज शर्मा, अजय निदानिया, हरिओम सैनी, संजय सैनी, महेंद्र सैनी, महेंद्र खेड़ापति, भरतलाल मीना, सीताराम वशिष्ट 24-24 घण्टे के क्रमिक अनशन पर  बैठ गए हैं। केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर सब्जी मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गई। वहीं चिकित्सा सेवायें इस बंद से दूर रखी गई हैं।

उधर, आंदोलन को देखते हुए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रथम) मुकेश कायथवाल राजगढ़ पहुंचे। वहां उन्होंने आवाज मंच के एक प्रतिनिधिमण्डल को (एजेंसी) के लिए उपखण्ड कार्यालय बुलाया था। उपखण्ड कार्यालय में सोमवार की रात कायथवाल की मौजूदगी में राजगढ़ आवाज मंच के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल की (एजेंसी) हुई थी, जो विफल रही। 

प्रतिनिधिमण्डल में शामिल डॉ. सर्वेश सैनी ने बताया कि राजगढ़ में छह दिन से चल रहे आंदोलन को देखते हुए प्रतिनिधिमण्डल को एडीएम कायथवाल ने समझौता के लिए बुलाया था। हमने उनसे सबसे पहले मांग की कि दलालपुर में स्थानांतिरत किये गये केंद्रीय विद्यालय के भूमि आवंटन को निरस्त करें, लेकिन वह इस बात को मानने को तैयार नहीं थे। वह केवल इसी बात पर अड़े रहे कि धरना कब समाप्त कर रहे हो। इस पर विफल रही।     

Read More झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 

उधर एडीएम कायथवाल ने बताया कि राजगढ़ में केन्द्रीय विद्यालय को लेकर जनता के प्रतिनिधियों से की गई थी। उनकी मुख्य मांग यह हैं कि पहले जो आवंटन किया गया हैं उसे रद्द किया जाए और नवीन आवंटन के लिए आगे बढ़ें। हम नवीन आवंटन करने के लिए तैयार हैं। उसमें शासन-प्रशासन को कोई दिक्कत नहीं हैं। हम इनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रहे हैं। 

Read More सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक

इस मौके पर डॉ. सर्वेश सैनी, संजय खण्डेलवाल, राजेश शर्मा ठेकेदार, अजय दीवान, अशोक शर्मा, बसंत गुप्ता, मुन्ना लखपति, एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा, भगवान सहाय सैनी, उपखंड अधिकारी सीमा मीना, तहसीलदार कल्याण सहाय मीना, कोतवाल रामजीलाल मीना आदि मौजूद रहे।

Read More मिडिल ईस्ट में युद्ध पर स्टैंड स्पष्ट करे सरकार : संसद में हो चर्चा, पायलट बोले- चर्चा से भाग रही सरकार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 के लेवल द्वितीय से जुड़ा मामला : शिक्षकों को स्थाई करने का आदेश वापस लेने पर रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 के लेवल द्वितीय से जुड़ा मामला : शिक्षकों को स्थाई करने का आदेश वापस लेने पर रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
राजस्थान हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 लेवल-2 मामले में शिक्षकों को स्थायीकरण रद्द करने और रिकवरी आदेश पर अंतरिम...
चेहरे के असहनीय दर्द की गंभीर समस्या है ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया : हल्के में लेना खतरनाक, चेहरे की नर्व पर होता है असर
पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में पुनर्चक्रण की भूमिका
असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव : 7 और 10 को गुवाहाटी में होने हैं आईपीएल मैच, बदलाव की उम्मीद में जयपुर में तैयारी तेज
पीएनजी का नया कनेक्शन 24 घंटे में मिलेगा : पाइप लाइन बिछाने के लिए तमाम मंजूरियों की जरूरत नहीं, सुजाता शर्मा ने कहा- एलपीजी वितरक के पास कोई कमी नहीं
क्यूबा में अचानक ब्लैक आउट से हाहाकार : अंधेरे में डूबे देश के एक करोड़ लोग, बिजली गुल होने से लोग परेशान
सहकारिता विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक : एमएसपी खरीद में गड़बड़ी मिलने पर उप रजिस्ट्रार होंगे जिम्मेदार, दक ने कहा- दोषियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई