सुई-धागे से हुनर की उड़ान : अब गांव की महिलाएं लिखेंगी आत्मनिर्भरता की इमारत

मकसद: राठ क्षेत्र के अधिक से अधिक गांवों की मातृशक्ति को अभियान से जोड़ना

सुई-धागे से हुनर की उड़ान : अब गांव की महिलाएं लिखेंगी आत्मनिर्भरता की इमारत
मेहतावास, नानकवास, बिरनवास और डाबड़वास में सिलाई प्रशिक्षण शिविरों का समापन। संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट जखराना एवं भावना बाल पर्यावरण एवं शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित शिविरों में ग्रामीण महिलाओं ने सिलाई का प्रशिक्षण। मुख्य अतिथि डॉ. शानू यादव ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।

नीमराना। सुई-धागे से शुरू हुआ हुनर अब गांव की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की राह खोलने की तैयारी में है। संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट जखराना एवं भावना बाल पर्यावरण एवं शिक्षा संस्थान की ओर से जीवन कौशल शिक्षा अभियान के तहत मेहतावास, नानकवास, बिरनवास और डाबड़वास में सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट जखराना की सचिव डॉ. शानू यादव ने प्रशिक्षणार्थी महिलाओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शानू यादव ने कहा कि राठ क्षेत्र के अधिक से अधिक गांवों की मातृशक्ति को इस अभियान से जोड़ना उद्देश्य है, जिससे महिलाएं अपने हुनर के जरिए आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर महिला अपने परिवार के साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण महिलाओं को केवल एक हुनर नहीं देता, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास पैदा करने के साथ स्वरोजगार के नए अवसर भी खोलता है।

चार गांवों की महिलाओं ने सीखा हुनर :

प्रशिक्षण शिविर में बबली, ममता, मोनिका, तनु, ज्योति, हेमलता, वर्षा, खुशबू, रानी, खुशी, सुनीता, पूजा, कविता, प्रियंका, ललित, निशा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे। नरेंद्र राघव सहित आयोजन से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। आयोजकों के अनुसार ऐसे प्रशिक्षणों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को हुनर से जोड़कर उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

Read More अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, चालक मौके से फरार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने वाला देश, मोदी ने कहा- हमारा विकास तेज गति वाला भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने वाला देश, मोदी ने कहा- हमारा विकास तेज गति वाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने तेज आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन कायम किया है।...
स्कूटी में लगी आग से तीन मंजिला मकान में फैली लपटें, दो झुलसे
जयपुर सर्राफा बाजार : सोना और चांदी यथावत, जानें क्या है भाव  
रूस का ओडेसा क्षेत्र में सैन्य सामान ले जा रहे कार्गो जहाज पर हमला, सशस्त्र बलों के लिए ले जा रहा था आपूर्ति
राज्य सरकार बताए कि ई-सिगरेट बेचने वालों पर क्या कार्रवाई की : हाईकोर्ट
तिरुपति के लड्डू में मिलावट का खेल : पाम ऑयल-केमिकल से घी बनाने का ईडी का दावा, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद गिरफ्तार
भाजपा ने सुनील कोठारी को बनाया मेयर का उम्मीदवार : वार्ड 112 से आए है पार्षद चुनाव जीतकर, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में होती है उनकी गिनती