तीन दोस्तों ने युवक के सिर में मारी 6 गोलियां

सोशल मीडिया पर ली हत्या की जिम्मेदारी, एक आरोपी मौके से गिरफ्तार

तीन दोस्तों ने युवक के सिर में मारी 6 गोलियां

कार में आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार संजय यादव उर्फ मुन्ना की हत्या करने वाले उसी के दोस्त हैं।

बहरोड़। एक तीस वर्षीय युवक को उसके ही दोस्तों ने सिर में छह गोलियां मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक भाजपा का कार्यकर्ता था। हत्या पुरानी रंजिश को लेकर हुई है। मामला अलवर के बहरोड़ थाना क्षेत्र के खोहरी गांव का है। मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे गांव के हनुमान मंदिर में मेला चल रहा था। वहां दोस्तों के साथ संजय यादव (30) उर्फ मुन्ना बैठा हुआ था। जिस पर कार में आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार संजय यादव उर्फ मुन्ना की हत्या करने वाले उसी के दोस्त हैं। गांव खोहरी निवासी अजय यादव (32) पुत्र रामनिवास यादव, गांव हमीदपुर निवासी संदीप उर्फ बचिया (29) पुत्र सूबाराम और हरियाणा के अटेली थाना क्षेत्र के गांव बेगपुर निवासी रवि बेगपुर सफेद रंग की कैंपर गाड़ी में आए और हत्या करके फरार हो गए।

रंजिश में की वारदात
करीब 5 साल पहले 2017 में मृतक और बदमाश अजय के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े में संजय ने अजय खोहरी की बेरहमी से पिटाई की थी। हत्या के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा मुन्ना हमारा भाई था। लेकिन वह गलत था। उसने 2017 में हमारे साथ ठीक नहीं किया। वह मुझे पहचान नहीं पाया।

एक को मौके पर ही पकड़ा
हत्या के बाद संदीप उर्फ बचिया मौके पर रुक गया। मौत को कन्फर्म करने के लिए वह संजय को अस्पताल भी लेकर गया। लेकिन स्थिति सामने आने के बाद पुलिस ने बचिया को तुरंत हिरासत में ले लिया। हालांकि इस दौरान मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान