बारां में व्यापारी पर हमले के बाद बवाल, बंद का आह्वान
बंद के दौरान भीड़ हुई आक्रोशित, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बारां। बारां जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में गुरुवार को किए गए बंद के दौरान बवाल हो गया। धार्मादा चौराहे पर व्यापारियों, बीजेपी और कई संगठनों की ओर से धरना दिया जा दिया जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने एक बाजार में जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने और बेरिकेडिंग हटाने लगे। इस पर पुलिस और भीड़ आमने-सामने हो गई। इस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है, जिसको देखते हुए शहर में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है । बारां में एहतियात के तौर हर चौराहे और गली में पुलिस का पहरा है।
एसपी कल्याण मल मीणा खुद शहर की शहर में सड़कों पर जाब्ते के साथ पैदल गश्त कर रहे हैं। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटा और झालावाड़ से 500 से अधिक का आरएससी के दल सहित अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। एएसपीए, डीएसपी समेत कई एसएचओ, एसडीएम दिवांशु शर्मा, तहसीलदार अब्दुल हफ ीज शहर के चौराहों पर मोर्चा संभाल हुए है। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बारां जिले में पुलिस व्यवस्था नाकाम है। आए दिन व्यापारियों और आमजन के साथ मारपीटए, हत्या और लूट जैसी घटनाएं हो रही है। शिकायत के बावजूद पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल रही है।
बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर बारां बंद किया गया था
बता दें कि बारां शहर में बुधवार रात को बदमाशों ने कपड़ा की दुकान में घुसकर व्यापारी सहित अन्य 2 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे और शहर समेत जिलेभर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई थी। व्यापारियों ने इन घटनाओं के विरोध में गुरुवार को बारां बंद का आह्वान किया था। इसके बाद गुरुवार सुबह से ही बारां शहर समेत जिले के कई कस्बों में दुकानें बंद है। बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं जैसे पेट्रोल पंप, मेडिकल शॉप भी बंद रखे गए हैं। इस बंद को बीजेपी और अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया।
शहर के तमाम चौराहे पर सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल बारां शहर के धर्मादा चौराहे पर जहां व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए हैं। वही हिंदू संगठनों द्वारा शहर में रैली निकाल शहर को पूर्ण का बंद कराया जा रहा है । बारां में देर रात उपजे तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता शहर में तैनात किया गया है।

Comment List