देवता के भाव आने के दौरान बावडी में कूदने से युवक की मौत

अंधविश्वास में गई जान

देवता के भाव आने के दौरान बावडी में कूदने से युवक की मौत
बारां जिले के सीसवाली थाना क्षैत्र के पोखरा जिदं बाबा बावडी के स्थान पर मंगलवार रात्रि को जागरण आयोजन के दौरान देवता के भाव आने पर 40 फिट गहरी बावडी में कूदा गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

सीसवाली। बारां जिले के सीसवाली थाना क्षैत्र के पोखरा जिदं बाबा बावडी के स्थान पर मंगलवार रात्रि को जागरण आयोजन के दौरान देवता के भाव आने पर 40 फिट गहरी बावडी में कूदा गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। जब काफी देर तक बाहर नही निकलने से वहां स्थित लोगों ने तलाश किया गया मगर अंधेरा होने से कोई सफलता नही मिली। बुधवार सुबह बावडी में वाटर पम्प लगा कर पानी की निकालने पर शव दिखा। पुलिस ने जागरण में शामिल लोगों के सहयोग से शव को बावड़ी से बाहर निकाल सीएचसी सीसवाली लाकर मोर्चरी में रखवाया गया।

थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि सीसवाली थाना क्षैत्र के पोखरा जिंद बाबा बावड़ी के स्थान पर मंगलवार रात्री को जागरण के दौरान बावड़ी में कूदने से धर्मचंद उर्फ बन्टी उम्र 37 साल पुत्र बाबूलाल  किराड  निवासी प्रेमनगर कोटा की मृत्यु हो गई। मृतक के पिता बाबूलाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा धर्मचंद को भाव आते थे। जहां बारां निवासी महेन्द्र सुमन के पोखरा बावडी में मंगलवार रात्री में जागरण होने पर बुलाया गया था। जहां कोटा से पोखरा बावड़ी में गया हुआ था। जहां जागरण के दौरान रात्री 12:30 बजे धर्मचंद को जैसे ही देवता के भाव आए और वह 40 फिट ऊंचाई से बावड़ी में कूद गया। जहां काफी देर तक बाहर नही निकलने से जागरण में शामिल लोगों ने रात में अपने स्तर पर तलाश की। अंधेरा होने से कोई सफलता नही मिली। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस पोखरा बावड़ी पहुंचे। जहां बावडी में वाटर पम्प लगा कर पानी की निकाला गया। जहां पानी कम होने पर शव दिखा। जागरण में शामिल लोगों के सहयोग से शव को बावड़ी से बाहर निकाल कर अपने कब्जे में लेकर सीएससी सीसवाली लाकर मोर्चरी में रखवाया गया। वही मृतक के परिजनों को सूचित किया। वही मृतक के परिजन आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन