असर खबर का - मुहाल गांव में स्कूल खेल मैदान से हटाया अतिक्रमण, विद्यार्थी अब उठा सकेंगे खेल मैदान का लाभ 

5 बीघा जमीन को मुक्त कराया, कच्ची और पत्थर बाउंड्री के साथ हो रहा था पक्का निर्माण

असर खबर का - मुहाल गांव में स्कूल खेल मैदान से हटाया अतिक्रमण, विद्यार्थी अब उठा सकेंगे खेल मैदान का लाभ 

नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को अतिक्रमण हटने से विद्यार्थियों को खेल मैदान का लाभ मिल सकेगा।

केलवाड़ा।  गणेशपुरा ग्राम पंचायत के मुहाल गांव में लंबे समय अतिक्रमियों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा था। प्रशासन ने सोमवार को स्कूल के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यहां पांच बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया। खेल मैदान की जमीन पर कच्ची और पत्थर बाउंड्री के साथ-साथ पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा था। विद्यार्थियों को खेल मैदान का नहीं मिल रहा लाभ...शीर्षक से दैनिक नवज्योति ने खबर प्रकाशित करके मामला उठाया था। जिसको लेकर केलवाड़ा नायब तहसीलदार मोहन पंकज, कानूनगो आशीष गौतम, पुष्पदयाल व पटवारी बंटी कुशवाह, चंद्रमोहन सहरिया की टीम मुहाल गांव में पहुंची और खेल मैदान की जमीन के अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटवाया।

विद्यार्थी अब उठा सकेंगे खेल मैदान का लाभ 
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुहाल के खेल मैदान की जमीन पर भू-माफियाओं ेने अतिक्रमण कर रखा था। जिससे विद्यार्थी खेल मैदान का लाभ उठाने के लिए वंचित हो रहे थे। स्कूल प्रशासन द्वारा की गई शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। वहीं अतिक्रमी खेल मैदान पर अतिक्रमण कर अपने निजी कार्य के लिए खेल मैदान का लाभ उठा रहे थे लेकिन अब नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को अतिक्रमण हटने से विद्यार्थियों को खेल मैदान का लाभ मिल सकेगा। 

यह रहे मौजूद
 खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान केलवाड़ा थाना पुलिस एएसआई अभिषेक शर्मा, रामवतार, कांस्टेबल गोपोश, नरेश सहरिया, महिला कांस्टेबल, भूमली बाई  विद्यालय  स्टाफ आदि मौजूद रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट, उत्तर प्रदेश को 17 रनों से हरा सौराष्ट्र अंतिम 4 में विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट, उत्तर प्रदेश को 17 रनों से हरा सौराष्ट्र अंतिम 4 में
वर्षा प्रभावित विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को वीजेडी पद्धति से 17 रन से हराकर...
जीएसटी में कटौती के बाद यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर में 27 प्रतिशत बढ़ी, सालाना बिक्री का भी बना नया रिकॉर्ड
ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत, बनेगा मेजर कॉ्प्रिरहेंसिव प्लान : जेडीए, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर तैयार करेंगे योजना
बागेश्वर में भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर रही 3.5 रिएक्टर
विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव : आईसीसी ने दिलाया भारत में सुरक्षा का भरोसा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगा झटका
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे-राहुल ने दी देशवासियों को लोहड़ी की बधाई
अवैध हथियार की सूचना पर फ्लैट में दबिश : टीम को मिली 2.37 करोड़ रुपए की ड्रग्स, नाइनीरियन कनेक्शन भी मिला; किराए से रहता है आरोपी