स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली : दूध के वाहन में आदिवासी महिला ने जन्मा नवजात, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस

स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और एम्बुलेंस जैसी सुविधाओं की समय पर उपलब्धता की कमी

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली : दूध के वाहन में आदिवासी महिला ने जन्मा नवजात, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस

गर्भवती महिला सोना सहरिया की तबीयत उस समय बिगड गई जब एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर परिजन उसे दोपहिया वाहन से एसडीएच केलवाड़ा ला रहे थे। प्रसव पीड़ा के दौरान रास्ते मे दोपहिया वाहन रोका। महिला सड़क के बीच में ही दर्द से तड़प उठी और तभी नवजात शिशु का आधा शरीर गर्भ से बाहर आ गया।

केलवाड़ा। आदिवासी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को उजागर करने वाली घटना सामने आई है। सूखा सेमली की गर्भवती महिला सोना सहरिया की तबीयत उस समय बिगड गई जब एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर परिजन उसे दोपहिया वाहन से एसडीएच केलवाड़ा ला रहे थे। प्रसव पीड़ा के दौरान रास्ते मे दोपहिया वाहन रोका। महिला सड़क के बीच में ही दर्द से तड़प उठी और तभी नवजात शिशु का आधा शरीर गर्भ से बाहर आ गया। आने जाने वाले वाहनों से प्रसूता के परिजन गुहार लगा रहे थे लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। इस दौरान केलवाड़ा के दो युवक सुनील शाक्यवाल और कैलाश राठौर उसी रास्ते से गुजर रहे थे।

उन्होंने अपनी जान-पहचान के दूध व्यवसाईं की गाड़ी रुकवाई और महिला को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल वार्ड में पहुंचने से पूर्व ही प्रसूता ने उप जिला अस्पताल परिसर में दूध की गाड़ी में ही बच्ची को जन्म दे दिया। यह घटना आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सुविधाओं की समय पर उपलब्धता की कमी को उजागर करती है। एसडीएच केलवाड़ा के चिकित्सक अमित भारतीय ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों खतरे से बाहर हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा