अधूरा पड़ा सड़क और पुलिया निर्माण कार्य

गिगचा से बांदीपुरा सड़क और पुलिया का मामला

अधूरा पड़ा सड़क और पुलिया निर्माण कार्य

जिम्मेंदारों की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण और राहगीर

 नाहरगढ़। नाहरगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति और प्रशासनिक उदासीनता का आलम यह है कि गिगचा से बांदीपुरा तक का महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य और बांदीपुरा-गिगचा पुलिया का निर्माण पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा है। इस अधूरे काम ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है। घरों में धूल-मिट्टी भर रही है और सड़क पर उड़ती धूल के कारण स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि बांदीपुरा-गिगचा पुलिया का निर्माण नहीं होने और उसकी बदहाली के कारण वह अब जानलेवा साबित हो रही है।

एक्सईएन ने दिया आश्वासन, नहीं हुई कार्रवाई
 अमित राज भार्गव ने इस संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एचआर मीणा से भी बात की थी। मीणा ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन उनके आश्वासन के बावजूद न तो कोई इंजीनियर मौके पर आया और न ही कार्य शुरू हुआ। यह स्थिति स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही और उदासीनता को दर्शाती है।

सड़क व पुलिया निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब इस मामले में हस्तक्षेप करने और गिगचा-बांदीपुरा सड़क व पुलिया का निर्माण कार्य तुरंत पूरा कराने की मांग की है ताकि क्षेत्रवासियों को इस नारकीय जीवन से मुक्ति मिल सके और कोई बड़ा हादसा न हो।

ट्रैक्टर ट्रॉली गिरी, अधिकारियों का झूठा आश्वासन
स्थानीय ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता अमित राज भार्गव के अनुसार, इस पुलिया की खराब स्थिति को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाल ही में इस पुलिया पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर इसी जर्जर पुलिया में जा गिरी। इस घटना के बाद कुछ अधिकारियों ने मौके पर आकर पुलिया पर 15 से 20 ट्रॉली मिट्टी डलवाकर केवल खानापूर्ति की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को यह झूठा आश्वासन भी दिया कि जल्द ही कार्य शुरू होगा, लेकिन उसके बाद से कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मुड़कर देखने तक नहीं आया।

Read More होलिका दहन के लिए पुलिस एडवायजरी जारी, चालकों को अपने वाहन होलिका दहन की जगह से उचित दूरी पर खड़ा करने की सलाह

बारिश में पुलिया ढ़हने का खतरा
स्थानीय निवासियों को डर है कि आगामी बरसात का दौर शुरू होते ही यह अस्थायी रूप से मिट्टी डालकर बनाई गई पुलिया ढह सकती है। ऐसा होने पर आवागमन पूरी तरह ठप हो जाएगा और क्षेत्रवासियों की परेशानियां कई गुना बढ़ जाएंगी। यह पुलिया इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण लिंक है और इसके टूटने से स्कूली बच्चों से लेकर किसानों और आम जनततक सभी प्रभावित होंगे।

Read More ईरान-अमरीका युद्ध के दौरान अबूधाबी में फंसे कोटा के स्टूडेंट-कारोबारी : एयरपोर्ट पर गिरा बम, परिजनों की बढ़ी चिंता

ग्रामीणों का कहना है
सड़क कार्य अधूरा होने के कारण घरों में धूल जम जाती हैं। जिससे परेशानी हों रही है। 
- सोहन नागर, स्थानीय निवासी    

Read More हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कुख्यात बांबीहा गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, 11 पिस्टल, 22 मैगजीन बरामद

इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन जिम्मेदार मात्र झूठा आश्वासन देकर इतिश्री कर रहे है।  
- अमितराज भार्गव, समाजसेवी 

समीप गांव  नाहरगढ़ है। रोजाना का  आना जाना लगा रहता है। पुलिया पर डर बना रहता है। बरसात में रास्ता पूर्ण रूप से बन्द हों जाएगा। 
- मनोहर नागर, स्थानीय निवासी

अधिकारियों का कहना है 
रोड़ के चौड़ाईकरण कों लेकर कई ग्रामीणों ने विवाद कर दिया था। जिससे कार्य अधूरा रह गया था। जल्द कार्य शुरू होगा। 
 - एच आर मीणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग 

कागजी कार्य में प्रोसीजर में अधिक समय लग गया है, पर पुलिया की जर्जर हालत को देखते हुए बरसात से पहले इस ही महीने में पुलिया का काम होगा।  
 - सुमरल मीणा, एईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग

Post Comment

Comment List

Latest News

नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 542 करोड़ की लागत वाली अत्याधुनिक म्यूजियम सब-वे टनल का शिलान्यास किया। यह सुरंग बिहार और...
चिरंजीवी का सरकार ने पहले नाम बदला : अब योजना बदहाल, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रही कैशलेस सुविधा
ईरानी जवाबी कार्रवाई: अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला, दुश्मन के रडार सिस्टम पहले ही हो चुके हैं नष्ट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाए कर रही रोडवेज में फ्री यात्रा : सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़, प्रशासन कर रहा अतिरिक्त बसों का संचालन
आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा : भाजपा सरकार बनने के बाद आई तेजी, मोदी ने कहा- विकास के मॉडल में बहानें बंद; काम शुरू
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री