एसपी ने एसएचओ सहित 23 पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर

5 लाख नगद, मृतक के भाई को संविदा पर नौकरी पर बनी सहमति

एसपी ने एसएचओ सहित 23 पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर
किशनगंज पुलिस थाना कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत हो गई थी।

किशनगंज। किशनगंज थाने में हत्या के आरोप में एक दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए युवक की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को थाने के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया । किशनगंज पुलिस थाना कस्टडी में  युवक लोकेश सुमन ( 28वर्ष) पुत्र बृजमोहन  की संदिग्ध  मौत हो गई थी।  मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने किशनगंज चिकित्सालय में धरना प्रदर्शन शुरू किया। परिजनों ने एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी,1 करोड़ मुआवजा, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम एवं किशनगंज,भवरगढ़ थाना में कार्यरत सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाने की मांग रखी । प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया तथा दोनों थाना पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया । पुलिस ने मंगलवार को  परिजनों को शव सौंपा और युवक का अंतिम संस्कार किया गया । इससे पहले परिजनों ने शव लेने से मना किया और नगद मुआवजे की मांग रखी थी  जिसके बाद 5 लाख नगद,भाई को संविदा पर सरकारी नौकरी पर सहमति के बाद परिजनों ने शव लिया। इस मामले की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहन कर रहे है।

 पुलिस बल रहा तैनात
पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत के मामले की गंभीरता को देखते हुए। पूरे समय बारां एसपी अभिषेक अंडासु के नेतृत्व में जिले भर के थानों के थानाधिकारी,बारां,कोटा से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।

23 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
पुलिस कस्टडी में हत्या के आरोप में हुई युवक की मौत के मामले में बारां एसपी अभिषेक अंडासु ने प्राथमिक कार्रवाई करते हुए किशनगंज एसएचओ सहित 23पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद