भीलवाड़ा भट्टी कांड में पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला, दोनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई

7 आरोपियों को किया था बरी

भीलवाड़ा भट्टी कांड में पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला, दोनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई

चर्चित भीलवाड़ा भट्टी कांड में कोर्ट ने आज फैसला सुना दिया है। कोर्ट द्वारा दोनों आरोपियों कान्हा और कालू को फांसी की सजा सुनाई है।

भीलवाड़ा। चर्चित भीलवाड़ा भट्टी कांड में पॉक्सो कोर्ट ने आज फैसला सुना दिया है। कोर्ट द्वारा दोनों आरोपियों कान्हा और कालू को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट में जस्टिस अनिल कुमार गुप्ता ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने शनिवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट के फैसले में 2 आरोपियों को दोषी पाया गया है। इसके अलावा 7 आरोपियों को बरी कर दिया गया।  भट्टी कांड में कालू और कान्हा दो आरोपियों पर दोष सिद्द हुआ है।  

ये था मामला
चर्चित भीलवाड़ा भट्टी कांड 2 अगस्त 2023 की घटना थी। घटना में भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के गांव में बकरियां चराने गई लापता हुई किशोरी का शव धधकती कोयला भट्टी में मिला था। दुर्गंध आने के बाद जब राख खंगाली गई थी तो उसमें चांदी का कड़ा और चप्पल मिली थी। संभावना जताई गई थी कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को टुकड़ों में काटकर भट्टी में झोंक दिया गया था।

घटना के बाद भीलवाड़ा के तत्कालीन एसपी आदर्श सिद्धू ने बताया था कि "कोटड़ी थाना इलाक़े के नरसिंहपुरा ग्राम की बालिका बकरी चराने गई थी उसके खेत के पास ही कोयला बनाने की भट्टी में बालिका का जले हुए शव का अवशेष मिले हैं। संभावना है कि उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई और लाश भट्टी में जला दी गई।"

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू