बेंगलुरु से 4 करोड़ के आभूषण लूट कर भाग रहे सशस्त्र लुटेरों को पुलिस ने बेगूं क्षेत्र में दबोचा

लुटेरों ने बेंगलोर एवं उदयुपर पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग, कुछ वाहन भी ठोके

बेंगलुरु से 4 करोड़ के आभूषण लूट कर भाग रहे सशस्त्र लुटेरों को पुलिस ने बेगूं क्षेत्र में दबोचा
बेंगलुरु से 4 करोड़ के आभूषण लूट कर भाग रहे सशस्त्र लुटेरों को पुलिस ने बेगूं क्षेत्र में दबोचा, लुटेरों ने बैंगलोर एवं उदयुप पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग, कुछ वाहन भी ठोके, बेगूं क्षेत्र के श्रीनगर तिराहे पर दबोचे लुटेरे, 2 पिस्टल एवं 5 जिन्दा कारतूस बरामद, 13 किलो 640 ग्राम चांदी व 3 किलो 900 ग्राम सोने के आभूषण भी बरामद । पुलिस को मोबाइल लोकेशन के जरिए मिली बड़ी सफलता।

बेगूं। विगत 4 जुलाई को सुबह 7 बजे कर्नाटक के  बेंगलुरु में  रामदेव ज्वैलर्स नामक दुकान पर  करीब 3-4 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषणों की लूट को अंजाम देकर भाग रहे चार लुटेरों को  बेंगलुरु एवं उदयपुर पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए बुधवार सुबह बेगूं थाना क्षेत्र के श्रीनगर तिराहे स्थित  रावतभाटा-बेगूं स्टेट हाईवे मार्ग पर कड़ी मशक्कत के बाद दबोच कर चोरी के आभूषण बरामद कर लिए है। इस दौरान लुटेरों द्वारा बेगूं रावतभाटा मार्ग पर करीब 3 कि.मी. तक पीछा करती पुलिस पर रिवाल्वरों से फायर किए, इसके जवाब में पुलिस ने भी लुटेरों पर फायर किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो रिवाल्वर एवं पांच जिन्दा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। उप पुलिस अधीक्षक रतना राम देवासी ने बताया कि बेंगलुरु में  लुटेरों द्वारा आभूषण की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने  वारदात के कुछ देर बाद ही मोबाइल लोकेशन के आधार पर लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। बताया गया कि बेंगलुरु से फरार हुए लुटेरे  आभूषणों के साथ बुधवार प्रात: मध्य प्रदेश नीमच, सिंगोली मध्य प्रदेश से बेगूं राजस्थान की सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान उदयपुर एवं बेंगलुरु पुलिस लगातार लुटेरों का पीछा कर रही थी।  पुलिस ने बुधवार प्रात: चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना क्षेत्र में लुटेरों को दबोच ने का प्रयास शुरू किया तो लुटेरों ने पीछा कर रही पुलिस पर लगभग 3 किलोमीटर  तक पुलिस की गाड़ियों पर फायर किए। इस दौरान लुटेरों की कार  रावतभाटा बेगूं मार्ग पर  श्रीनगर तिराहे के पास बेकाबू होकर एक गड्ढे में लुढ़क गई, जहां से लुटेरे  आभूषणों के बैग लेकर खेतों की ओर भागने लगे, इस दौरान पुलिस ने भी लुटेरों का पीछा करते हुए घेरा डालकर उन्हें दबोच लिया। 

 फिल्मी अन्दाज में टैंकर पर किया फायर और वाहनों को मारी टक्कर 

 आभूषण लुटेरों का पीछा कर रही बैंगलुरू एवं उदयपुर पुलिस से बचने के लिए लुटेरों ने ठुकराई चौराहे से श्रीनगर तिराहे के बीच फिल्मी स्टाईल में ज्वलनशील पदार्थ से भरे एक टेंकर पर भी फायर कर विस्फोट करने और पुलिस से बचने का प्रयास किया। इस दौरान लुटरों के वाहन ने तीन चार वाहनों को भी अपनी चपेट में लेकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इनमें भैंसरोड़गढ़ की पूर्व प्रधान वीणा दशोरा का वाहन भी शामिल है। 

 श्रीनगर तिराहे पर वाहन आडे लगाने और बेगूं पुलिस दल के भी समय पर पहुंच जाने से मिली बड़ी सफलता

Read More लापता होने पर उम्र-लिंग नहीं देखेगी पुलिस, तुरंत FIR जरूरी : सुप्रीम कोर्ट

बेंगलुरू से आभूषण लूट कर भाग रहे लुटेरों की सूचना बेगूं पुलिस को मिल जाने पर उप पुलिस अधीक्षक रतना राम देवासी एवं बेगूं थानाधिकारी शिल लाल मीणा ने भी अपने पुलिस दल के साथ पहुंंच कर लुटेरों को पकड़ने में सहयोग किया। इस दौरान जब श्रीनगर तिराहे पर लुटेरों की कार एक गड्डे में उतर गई तो लुटेरे आभूषणों का बैग लेकर खेतों में भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने भी पुलिस की मदद की।

Read More मणिपुर में फिर भड़की हिंसा : हथियारबंद बदमाशों ने गांव के 9 घर फूंके, रात के अंधेरे में बरसाई गोलियां

 वरिष्ठ आईपपीएस अधिकारी दिनेश एनएम की सूचना पर अलर्ट हुई उदयपुर पुलिस

Read More भीलवाड़ा: स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा देशभक्ति का जज्बा,​ डिप्टी सीएम बैरवा ने किया ध्वजारोहण ; पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

जानकारी मिली है कि बैंगलुरू पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर लुटरों का पीछा करते हुए ही राजस्थान के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं वर्तमान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारी दिनेश एमएन को सूचना देकर राजस्थान में घुस रहे लुटेरों को पकड़ने में सहयोग मांगा था। इस पर दिनेश एमएन ने उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक चन्द्र शील ठाकुर को उक्त सूचना से अवगत कराया। इस पर ठाकुर ने उदयपुर पुलिस के कांस्टेबल सुमित यादव बेल्ट न. 1445, गोविन्द सिंह एवं डालाराम बेलट न. 1118 सुखेर पुलिस थाना को बाकायदा हथियारों से लैस कर बैंगलुरू पुलिस के साथ किया। इसी पुलिस टीम ने लुटरों की फायरिंगों का सामना करते हुए लुटेरों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उधर बंैगलुरू पुलिस की टीम में नंजयगौड़ा (सर्किल इंसपेक्टर) इलेक्ट्रोनिकसीटी बेंगलोर सीटी के साथ पुलिस दल चल रहा था। चुंकि कर्नाटक बैगलोर की भाषा अलग होने और उन्हे राजस्थान के रास्तों का भी ज्ञान नहीं होने से उन्हे राजस्थान के लोगों से बात करने में बड़ी परेशानी हुई, लेकिन उदयपुर पुलिस के साथ रहने से उन्हे अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिल ही गई। 

 इन लुटेरों को किया गिरफ्तार

बैंगलुरू से आभूषण लूट कर भाग रहे देवाराम (47) पुत्र सुखराम चौधरी सैनी,  सोजत सिटी पाली, अनिल (25) पुत्र पेमाराम मेघवाल निवासी सोमूकी थाना पाली, राहुल (27) पुत्र  अशोक सोलंकी हरिजन दोराजपुरा माउंटआबू व राम सिंह (24) पुत्र शंकर सिंह राजपूत भोपालगढ़ जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन चारों आरोपियों से  दो पिस्टल एवं पांच जिंदा कारतूस  बरामद किया वहीं बेगूं पुलिस थाने पर आरोपियों के कब्जे  से बरामद हुए आभूषणों का तोल किए जाने पर 13 किलो 640 ग्राम चांदी के आभूषण एवं 3 किलो 900 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए । 

 पीड़ित ज्वैलर्स के रिश्तेदार ने कहा 5 लुटेरों ने दिया अंजाम को अंजाम

बेंगलुरू में लूट का शिकार हुए रामदेव ज्वैलर्स के मालिक पारसमल सिरवी के साले नगला राम जो बैंगलुरु पुलिस के साथ वारदात के बाद से साथ में चल रहा था, ने बेगूं पुलिस थाने पर पत्रकारों के बीच जानकारी देते हुए बताया कि  यह लुटेरे  संख्या में पांच थे ए एक लुटेरा पुणे में अपना हिस्सा लेकर उतर गया।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
भारतीय स्टेट बैंक के जयपुर मंडल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित। मुख्य महाप्रबंधक ओंकार...
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग
नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी महासचिव और पीयूष गोयल बन कोषाध्यक्ष
25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बढ़ेगी जनभागीदारी
सहकारी संस्थाओं और जिला कार्यालयों की होगी नियमित विजिट, सेवाओं में सुधार पर जोर
श्रीनाथपुरम में बीएसएनएल ऑफिस बना मवेशियों का तबेला
नामी इलाकों में समस्याओं का अंबार, सुविधाएं बदहाल